उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया।

बुलंदशहर। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी मयंक सैनी को भी पुलिस ने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
केक लगाने के विवाद में हुई थी हत्याएं
यह पूरा मामला खुर्जा के एक जिम में आयोजित जन्मदिन की पार्टी से शुरू हुआ था। मुख्य आरोपी जीतू सैनी अपना जन्मदिन मना रहा था, तभी मनीष नामक युवक से चेहरे पर केक लगाने को लेकर कहासुनी हो गई।
दारू पार्टी के बाद खूनी खेल
गुस्साए जीतू ने अंधाधुंध फायरिंग कर मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मारे गए तीनों युवक भाजपा से जुड़े बताए जा रहे थे, जबकि आरोपी सपा का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है।
पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला
मुठभेड़ इतनी जबरदस्त थी कि बदमाशों की गोलियां सिपाही रामफल और कपिल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। घायल पुलिस अधिकारियों को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने जीतू सैनी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, दूसरे आरोपी मयंक सैनी को उस समय गोली लगी जब वह पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास कर रहा था और पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।
यह भी पढ़िए...
आगरा: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने वाला सुनील मुठभेड़ में ढेर
चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।