विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को नौकरी से निकाल दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। शेख हसीना के बेटी के खिलाफ ये कार्रवाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद की गई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद को नौकरी से निकाल दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। शेख हसीना के बेटी के खिलाफ ये कार्रवाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद की गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर सूचित किया कि वाजिद अवकाश पर रहेंगी। ई-मेल में कहा गया कि डब्ल्यूएचओ की सहायक महानिदेशक डॉ. कैथरीना बोहमे संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय में साइमा की जगह लेंगी। दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सख्त एक्शन लिया है। संगठन में रीजनल डायरेक्टर साउथ ईस्ट एशिया के पद पर तैनात साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा गया है। डब्ल्यूएचओ ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से साइमा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह एक्शन लिया है।
डब्ल्यूएचओ की ओर से इस समय मामले पर कोई बयान देने से इंकार किया गया है। संगठन ने एक चर्चा के दौरान कहा कि डब्ल्यूएचओ की रीजनल डायरेक्टर, एसईएआरओ, साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं। संगठन ने यह भी कहा कि इस दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी।
बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की तरफ से धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में साइमा वाजेद के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है। उनकी जगह पद संभालने वाली डॉ. कैथरीना बोहेम के 15 जुलाई (मंगलवार) को नई दिल्ली स्थित डब्ल्यूएचओ के एसईएआरओ आॅफिस पहुंचने की उम्मीद है।
डब्ल्यूएचओ की तरफ से की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा-धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों की चल रही जांच के बीच हम विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेजने के फैसले का स्वागत करते हैं। हम इसे जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम मानते हैं। हमारा मजबूत विश्वास है कि एक स्थायी समाधान जरूरी है, जो साइमा वाजेद को उनके पद से हटाए, सभी संबंधित विशेषाधिकारों को रद्द करे और इस प्रतिष्ठित भूमिका और समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र सिस्टम की विश्वसनीयता को बहाल करे।
डब्ल्यूएचओ की ओर से जनवरी 2024 में ही साइमा वाजेद को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए रीजनल डायरेक्टर पद के लिए चुना गया था। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक नॉमिनेशन के लिए हुई वोटिंग में साइमा वाजेद को चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था और चुनाव में उन्हें 8 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ दो वोट हासिल हुए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।