'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
'बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार का एपिसोड बेहद रोमांचक और चौंकाने वाला रहा, जहां सुपरस्टार सलमान खान की जगह मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने होस्ट की कमान संभाली। पिछले हफ्ते ही सलमान खान ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि इस बार वीकेंड का वार रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। शनिवार, 24 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में रोहित शेट्टी ने घर में प्रवेश किया और सभी कंटेस्टेंट्स को एक सख्त रियलिटी चेक दिया। शो के दौरान उन्होंने स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की जमकर क्लास लगाई और उनकी गेम स्ट्रेटजी पर सवाल उठाए। इसी दौरान एक ऐसा ऐलान हुआ जिसने सभी घरवालो को स्तब्ध कर दिया।
रोहित शेट्टी ने शो के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि कम वोट्स मिलने के कारण दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम का सफर 'बिग बॉस 20' में समाप्त हो गया है। दोनों लाइफलाइन के खत्म होने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। इस अचानक हुए एविक्शन से घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। शो से बाहर जाते समय मैरी कॉम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस मंच पर आकर और इतना कुछ सीखने को मिलकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि वह रिंग में किसी को नहीं छोड़ती हैं। मैरी कॉम के जाने से जहां पूरा घर गमगीन हो गया, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद सभी घरवालो ने 'यू आर ए चैंपियन' गाकर मैरी कॉम को एक खुशनुमा और यादगार फेयरवेल दिया।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कई बड़े नाम नॉमिनेटेड थे, जिनमें आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल और मैरी कॉम शामिल थे। मैरी कॉम जहां कम वोटों की वजह से बाहर हुईं, वहीं उनके साथ बॉटम 2 में रहने वाले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल को भी तगड़ा झटका लगा। बॉटम 2 में आने की वजह से मनीष गोयल को अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी, जिससे अब उनके पास केवल एक ही लाइफलाइन बची है। मनीष ने दो हफ्ते पहले ही शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी, ऐसे में उनका बॉटम 2 में पहुंचना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। आपको बता दें कि मनीष के साथ नकुल ढुल ने भी वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री की थी, जिन्हें कुछ समय पहले ही कुशल तंवर के साथ हाथापाई करने के बाद शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
रविवार, 25 अक्टूबर के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री लेंगी। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, काश्वी शो में आते ही स्काउट ओपी और लव गिल पर तीखे सवालों की बौछार करती नजर आएंगी। वह विशेष तौर पर स्काउट से उनके और लव गिल के बीच की बढ़ती नजदीकियों और इक्वेशन पर सवाल उठाएंगी। जब स्काउट अपनी सफाई देने की कोशिश करेंगे, तो काश्वी दो टूक शब्दों में कहेंगी कि उनकी इन हरकतों की वजह से उन्हें और उनके परिवार को समाज में शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। काश्वी ने स्काउट को चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उनमें थोड़ी भी इज्जत बची है, तो वह तुरंत लव गिल से दूरी बना लें और दोनों के बीच एक स्पष्ट लक्ष्मण रेखा खींच लें।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।
अमिताभ बच्चन के घर और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीएमसी कार्यालय को मिले इस ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का जिक्र है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हमले को अंजाम देने से पहले मुंबई के पास कहीं शूटिंग की प्रैक्टिस की थी।हमलावरों में से एक ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर करके देखा कि हथियार ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
भारतीय सिनेमा जगत में हनुमान अंश और जेलर-2 के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का जलवा फिल्म रिलीज के पहले ही दिखने लगा है। फिल्म की प्री बुकिंग में मेकर्स ने शुरू कर दी है। एक दिन से भी कम समय में फिल्म जल्द ही 5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के केस में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शूटरों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के घरों और गतिविधियों की रेकी की थी।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार सोनीपत के शार्प शूटर रेहान की पूरी कहानी। जानें कैसे 9वीं फेल वेल्डर से बना अपराधी, मां और पिता के खुलासे।
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जानिए साजिश, लॉरेंस गैंग के कनेक्शन और पूरी खबर की हर डिटेल।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें लाइव अपडेट्स।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह