सतना में अधिवक्ता रावेंद्र अग्निहोत्री पर 2017 में हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पांच दोषियों को सात-सात साल के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। धारा 307/34 के तहत अभियोजन ने नौ गवाह प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर अदालत ने हमला साबित माना। अधिवक्ता पर लाठी, डंडा और राड से पुरानी रंजिश में हमला किया गया था।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वकील पर जानलेवा हमला करने के आठ साल पुराने मामले में पांच दोषियों को सात- सात साल की सजा सुनाई गई है। सभी को कारावास के साथ दो- दो हजार रूपए के अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र प्रताप सिंह की न्यायालय ने यह सजा सुनाई है। गौरतलब है कि अधिवक्ता रावेंद्र अग्निहोत्री के ऊपर आज से आठ साल पहले 24 अगस्त 2017 को जानलेवा हमला हुआ था।
पुलिस ने 307 का मामला कायम किया
अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना के उपरांत चालान न्यायिक मजिस्ट्रेट सतना की न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 307 /34 का अपराध प्रथम दृष्टया होने से व अपराध प्रकरण सेशन कोर्ट में विचरण योग्य होने से न्यायिक मजिस्ट्रेट सतना द्वारा इस अपराध प्रकरण को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना की न्यायालय में विचरण के लिए उपार्पित किया गया, जहां से उक्त अपराध प्रकरण विधिवत विचारण के लिए प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश महोदय श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में स्थानांतरित हुआ ।
नौ लोगों ने दी गवाही
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से कुल 9 गवाह पेश किए गए। सभी गवाहों ने अपने न्यायालीन अपने बयान में आरोपियों के विरुद्ध घटना को पूर्णत: साक्ष्य के माध्यम से प्रमाणित किया। न्यायालय में हुई गवाही के आधार पर प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने माना कि आरोपियों द्वारा अधिवक्ता रावेंद्र अग्निहोत्री के ऊपर प्राणघातक हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप प्रमाणित पाए जाने पर धारा 307/34 के अंतर्गत सभी पांचों आरोपियों को सात- सात साल की कारावास एवं दो- दो हजार रूपए के अर्थ से दंडित किया गया। शासन की तरफ से अपर लोक अभियोजक उमेश कुमार शर्मा ने पक्ष रखा।
लाठी -डंडा और राड से किया गया था हमला
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त 2017 को शाम करीब 7.40 बजे अधिवक्ता रावेंद्र अग्निहोत्री अपने घर से मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे तभी धवारी मंगल भवन के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पुष्कर गौतम उर्फ़ लाला,भवसागर तिवारी उर्फ अंटू, सतेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं दीपक मिश्रा उर्फ दीपू द्वारा जान से मारने की नियत से लाठी,डंडा एवं राड से मारपीट की गई। इस मारपीट में अधिवक्ता को गंभीर चोटे आई और उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चला ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।