खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमरपाटन में बिना लाइसेंस संचालित मिठाई निर्माण इकाई पर कार्रवाई की। संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नमूने जांच के लिए भेजे गए। मैहर में पांच प्रतिष्ठानों से 16 नमूने लिए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर एवं अमरपाटन क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने मंगलवार को अमरपाटन की पुरानी बस्ती स्थित आजाद चौक में संचालित मिठाई निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया जहां आवश्यक खाद्य लाइसेंस के बिना मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा दुकान संचालक को नोटिस जारी कर दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया वहीं वहां तैयार की जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, बिना आवश्यक लाइसेंस के खाद्य निर्माण किए जाने के मामले में संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रयोगशाला परीक्षण में यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की उपस्थिति अथवा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबार संचालकों एवं निर्माताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों/ विनियमों के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत देते हुए कहा है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पांच दुकानों से 16 खाद्य नमूने एकत्रित
मंगलवार को ही मैहर के कटरा बाजार एवं सरला नगर रोड क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट्स का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान पूजा स्वीट्स, सीमा रेस्टोरेंट, श्री कैफे, बीकानेर मिष्ठान भंडार एवं द बंगाल स्वीट्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए कुल 16 खाद्य नमूने एकत्रित किए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।