मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस त्रासदी के शिकार एक और युवक राकेश जेठीवाल की बुधवार सुबह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई। राकेश पिछले करीब डेढ़ महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। इस ताजा मौत के साथ ही चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
12 अक्टूबर को पी थी शराब, वेंटिलेटर पर भी रहे
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश जेठीवाल ने बीते 12 अक्टूबर को जहरीली शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल लेकर गए थे। वहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें करीब 10 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। उस समय उपचार के बाद स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वे घर लौट आए थे।
चली गई थी आंखों की रोशनी और सुनने की क्षमता
परिजनों ने बताया कि जहरीली शराब के दुष्प्रभाव ने राकेश के शरीर को अंदर से पूरी तरह खोखला कर दिया था। प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, जिसके कारण उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता था। इसके साथ ही उनकी सुनने की क्षमता भी बेहद कम हो गई थी। गंभीर शारीरिक जटिलताओं के चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें नियमित जांच के लिए लगातार अस्पताल ले जाया जा रहा था।
अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी
बुधवार सुबह एक बार फिर राकेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराए हुए परिजन, जिनमें उनके बड़े भाई दीपक और मां शामिल थे, उन्हें तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12804) के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलने से हड़कंप मच गया। ग्वालियर के पास गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी के टिटोडी घाट पर बुधवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। धारदार हथियार से हमले और पत्थर से सिर कुचलने की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह