अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कुंए में गिरे बैल को बचाने के लिए एक-एक कर चार ग्रामीण रस्सी के सहारे कुंए के नीचे उतरे। पानी कम होने की वजह से कुंए में जहरीली गैस थी, जहरीली गैस के कारण तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से कुंए के अंदर फंसे चारों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन से चारों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक की तबियत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया गया।
40 फिट गहरा है कुंआ
अमरपाटन टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि थानान्तर्गत खरमसेड़ा गांव के अहिरान टोला में रामनिवास कुशवाहा का कुंआ घर से तकरीबन 40 मीटर दूर स्थित है। कुंआ की चौड़ाई दस फिट और गहराई चालीस फिट के करीब है। शुक्रवार की रात 8.30 बजे के करीब कुंआ में दुर्घटनावश बैल गिर गया। यह देख रामनिवास के छोटे भाई की पत्नी ने मदद के लिए गोहार लगाई। आवाज सुनकर अहिरान टोला के यादव परिवार के कई सदस्यों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
रस्सी बांधकर उतरे नीचे
कुंए में बैल गिरने की जानकारी लगने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। कुंए के पाट में रस्सी बांधकर एक-एक कर चार ग्रामीण नीचे उतरे। कुंए की गहराई में जाते ही चारों ग्रामीण एक-एक कर बेहोश होने लगे। एक- दूसरे को बचाने के प्रयास में कुंए में उतरे ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर गहराई में गए। जब एक- एक कर चारो ग्रामीण कुंए के अंदर जाकर अचेत हो गए तो कुंए के बाहर एकत्र गांव के लोगों को शंका हुई। आवाज दी, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब गांव के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय स्तर पर प्रयास कर कुंए के अंदर बेहोश हुए चारों को बाहर निकाला गया। डायल-112 में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, टीआई विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके में पहुंचे।
एक ही परिवार के हैं मृतक
अमरपाटन टीआई श्री परस्ते ने बताया कि बैल को बचाने के लिए कुंए में उतरने से चार लोग बेहोश हुए थे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कुंए से बाहर निकाल कर डायल-112 से इलाज के लिए आनन- फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपाटन भेजा गया। स्वास्थ्य केन्द्र में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने राहुल यादव पिता मोतीलाल यादव 36 वर्ष, वीरेन्द्र यादव पिता जगदीश प्रसाद यादव 40 वर्ष और कृष्णदत्त यादव पिता रामदास यादव 26 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र यादव पिता भानु प्रसाद यादव 50 वर्ष की तबियत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। मृतकों का शव पीएम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गर्मी के मौसम और बरसात के शुरुआती दौर में संकरे कुंए में उतरने की वजह से कई लोगों की मौत कुंए के अंदर जमा कचरा के कारण उत्पन्न जहरीली गैस व ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो चुकी है। ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन के द्वारा जानकारी भी प्रकाशित कराई गई कि सूखे व कम पानी वाले संकरे कुंए में किसी व्यक्ति या वस्तु को बचाने के लिए कुंए में उतरने के पहले ऑक्सीजन लेवल व कचरे से पैदा होने वाली गैस की जांच कर लें। जांच के लिए जलती हुई लालटेन कुंए के अंदर लटकाएं, अगर लालटेन का जलना बंद हो जाता है तो स्पष्ट है कि कुंए के अंदर ऑक्सीजन की कमी है। खरमसेड़ा में कुंए के अंदर उतरे तीन लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी व जहरीली गैस से हुई। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि कुंए में घुटने तक पानी था लेकिन काफी मात्रा में कचरा भी था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कम पानी व कचरा की वजह से कुंए के अंदर जहरीली गैस थी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।
सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।
जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और जरूरतमंदों को पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
एफसीआई में चावल जमा कराने के दौरान स्टैकिंग शुल्क के नाम पर मिलरों से वसूली, दोहरे भुगतान और ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों ने पारदर्शिता तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को अपने जति प्रमाण पत्र विवाद के केस में छानबीन समिति के सामने पेश होंगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। समिति के समक्ष रखे जाने वाले शुरुआती दस्तावेज उनके पक्ष में माने जा रहे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका के बीच राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है, जहां सबसे अधिक वर्षा की कमी रहने की आशंका जताई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह