एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा-2023 से जुड़े विवाद में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एल.के. तिवारी तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय छननीन समिति के अध्यक्ष साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों पर अभ्यर्थी नाहिदा खातून के दस्तावेजों के परीक्षण और नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। संचालनालय द्वारा 18 जून को जारी अलग-अलग नोटिसों में दोनों अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दस्तावेजों की जांच में बरती गई लापरवाही
मामला नवंबर 2024 का है, जब महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता समूह-5 भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के परीक्षण के लिए जिला स्तर पर विभागीय छननीन समिति गठित की गई थी। समिति को अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच कर नियुक्ति के लिए पात्रता सुनिश्चित करनी थी। आरोप है कि अभ्यर्थी नाहिदा खातून के दस्तावेजों का निर्धारित मानकों के अनुरूप सूक्ष्म परीक्षण नहीं किया गया। बाद में समिति द्वारा उन्हें अपात्र पाया गया, जिसके बाद नाहिदा खातून को नियुक्ति से वंचित होना पड़ा और उन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट जबलपुर की शरण ली।
समय पर जांच होती तो नहीं पहुंचता मामला कोर्ट
संचालनालय ने नोटिस में कहा है कि यदि दस्तावेजों का परीक्षण नियमानुसार और गंभीरता से किया गया होता तो अभ्यर्थी की पात्रता-अ पात्रता का निर्णय प्रारंभिक स्तर पर ही स्पष्ट हो जाता। ऐसी स्थिति में न तो विवाद उत्पन्न होता और न ही मामला न्यायालय तक पहुंचता।
विभाग का मानना है कि संबंधित अधिकारियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन में अपेक्षित सावधानी नहीं बरती, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई और विभाग को न्यायालयीन कार्यवाही का सामना करना पड़ा।
दोनों अधिकारियों पर अलग-अलग कार्रवाई की प्रक्रिया
तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के तहत नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। दोनों अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, रीवा के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अधिकारियों को अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के केरवा डैम में 12 घंटे के भीतर एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए। इससे शहर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से मिली एक लावारिस बाइक और कॉलेज बैग के आधार पर दोनों की पहचान हो सकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्याप ने बताया कि राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत पर मिलने वाले कर्ज को चुकाने की अवधि को 365 दिन कर दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह