अनूपपुर के कोतमा में लॉज ढहने से हुई जनहानि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया। पीड़ितों के लिए 9 लाख रुपये की सहायता राशि और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

भोपाल/अनूपपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार को हुए हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद अब प्रशासन ने हादसे की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोतमा लॉज हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को कुल 9-9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस राशि में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये, संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये और रेडक्रॉस की ओर से 1 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए नागरिकों के लिए भी सहायता सुनिश्चित की गई है। घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में शनिवार शाम एक लॉज भवन के अचानक धराशायी होने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसईसीएल (SECL) की टीमों ने आधुनिक मशीनों और डॉग स्क्वॉड की मदद से रविवार दोपहर तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मलबे के एक-एक हिस्से की बारीकी से तलाशी ली गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे 3 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि 3 अन्य व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान हनुमान दीन यादव, रामकृपाल यादव और एक अन्य स्थानीय निवासी के रूप में हुई है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल को मौके पर रहने के निर्देश दिए थे। दोनों मंत्रियों ने पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और इसकी पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है। अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सभी टीमों, पुलिस बल और सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रशासन अब भवन के गिरने के तकनीकी कारणों और निर्माण की गुणवत्ता की जांच में जुट गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।