सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
अनूपपुर के कोतमा में लॉज ढहने से हुई जनहानि पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया। पीड़ितों के लिए 9 लाख रुपये की सहायता राशि और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
असंगठित मजदूरों के लिए बनी संबल योजना में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच में रीवा संभाग के 46,700 से अधिक हितग्राहियों को अपात्र घोषित कर नाम काटे गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबल 2.0 योजना के तहत 7227 श्रमिक हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। जानें इस योजना के लाभ और नए बदलाव।
छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बड़ामलहरा के संबल शाखा में पदस्थ बाबू मुकेश वर्मा को लोकायुक्त सागर टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मृतक संबल कार्डधारी के परिजनों की सहायता राशि जारी करने के लिए घूस मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा छा गया।

















