अनूपपुर जिले में गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को दोगुना-तिगुना पैसा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी पुणे से गिरफ्तार। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह का नेटवर्क इंदौर से ऑपरेट हो रहा था। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप और नगद रकम भी बरामद की।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुणे महाराष्ट्र में भेजी गई कोतवाली पुलिस टीम ने जिले में गेमिंग एप में दोगुना तिगुना रकम देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने एवं आनलाईन सट्टा खिलाने में पंजीबद्ध प्रकरण में गिरोह के 06 अन्य आरोपियों को पुणे से रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस द्वारा अब तक उक्त अंतर्राज्यीय गिरोह के 13 आरोपियों को कोतमा, इन्दौर एवं पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है है कि दिनांक 12.07.25 को फरियादी दीपक राठौर 35 वर्ष के द्वारा पुलिस को शिकायत की गई कि संस्कार जायसवाल एवं घनश्याम बसोर दोनो निवासी कोतमा द्वारा गेमिंग एप में पैसा लगाकर पैसा दोगुना, तिगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 350/25 धारा 318 (4).3(5), 112 बी.एन.एस. 4 (क) पब्लिक गैम्बलिंग ऐक्ट पंजीबद्ध उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त गिरोह का नेटवर्क इन्दौर शहर से चलाया जा रहा है। आरोपियों के पास से एंड्राइड मोबाइल लैपटॉप व नगदी रुपए समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर पूरा सच जानने का प्रयास किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP High Court ने मंडला की 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 31 सप्ताह के गर्भपात की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा- गंभीर एनीमिया के कारण पीड़िता की जान को खतरा है, राज्य सरकार उठाएगी बच्चे का जिम्मा।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मटर प्लांट की जमीन के सीमांकन के बदले व्यापारी से घूस मांग रहा था।