रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीएड और एमएड परीक्षाओं के लिए एक ही समिति से संचालित कॉलेजों को आपस में परीक्षा केन्द्र बनाए जाने पर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि इससे नकल और नियम उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। परीक्षा केन्द्र में शासन के नियमों और निर्देशों की अवहेलना की गई है। एक ही समिति से संचालित दो कॉलेजों को एक दूसरे का परीक्षा केन्द्र बना दिया गया है। जहां समितियां मेल नहीं खार्इं, वहां कॉलेजों के बीच छात्रों की अदला बदली कर दी गई है। कुल मिलाकर नकल कराने की विवि ने ही पूरी तैयारी करा दी है।
आपको बता दें कि अवधेश प्रताप सिंह बीएड, एमएड, बीएड बीएससी बीएड की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। लिस्ट जारी कर दी गई है। विवि अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के छात्रों के लिए परीक्षा केन्द्र तय कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के शुरू होने से पहले ही परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण सवालों के घेरे में हैं। इस परीक्षा में ऐसी गड़बड़ियां की गई हैं जो नकल को बढ़ावा देने वाला है। इन केन्द्रों में एक ही समिति के अलग अलग नाम से संचालित दो कॉलेजों को एक दूसरे का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यानि समिति का अध्यक्ष एक है और उसके दो कॉलेज संचालित हैं। दोनों ही कॉलेज के छात्र समिति अध्यक्ष के ही कॉलेजों में बैठ कर परीक्षा देंगे। बस बदलाव कॉलेजों के नाम बदल कर किया गया है।
बात यहीं पर खत्म नहीं होती। कुछ कॉलेजों की समितियां अलग हैं तो उन्हें एक दूसरे का केन्द्र बना दिया गया है। यानि दो कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की अदला बदली कर दी गई है। जब परीक्षा केन्द्र में इस तरह की गड़बड़ी की गई हैं, तो केन्द्राध्यक्ष और वीक्षक की नियुक्ति में भी इसी तरह की व्यवस्था की गई होगी, जो नकल कराने के लिए काफी है।
इन महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने में की गई गड़बड़ी
अवधेश प्रताप सिंह ने एक ही समिति के दो कॉलेजों को एक दूसरे का परीक्षा केन्द्र बनाकर धोखा देने की कोशिश की है। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जवा का परीक्षा केन्द्र रामभाई डभौरा कॉलेज को बनाया गया है। जबकि दोनों कॉलेज एक ही समिति से संचालित होते हैं। इसी तरह टीडी शिक्षा महाविद्यालय चाकघाट का परीक्षा केन्द्र जीके मेमोरियल कॉलेज चाकघाट बनाया गया है। इसी तरह जवाहरलाल नेहरू कॉलेज एवं रामकृष्ण कॉलेज मनगवां एक ही समिति से संचालित हैं। इसी तरह विंध्याचल महाविद्याल में जिगना को डीएस बीएड महाविद्यालय झोपा और डीएस महाविद्यालय झोपा को विध्यांचल महाविद्यालय जिगना का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। दोनों ही एक ही समिति से संचालित हैं। इसके अलावा नेशनल बीएड कॉलेज रीवा को कृष्णा बीएड कॉलेज मनगवां का परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैं। यहां भी एक ही समिति से दोनों कॉलेज संचालित हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने दूसरे महाविद्यालय को केन्द्र बनाने के दिए थे आदेश
मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में नकल रोकने के लिए एक आदेश जारी किया था। यह आदेश वर्ष 2016 में अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने जारी किया था। इस आदेश के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र उस अशासकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त दूसरा महाविद्यालय बनाने का था। इसके अलावा जिस महाविद्यालय में नकल प्रकरण या सामूहिक नकल की शिकायतें सामने आर्इं हों, उन्हें भी परीक्षा केन्द्र नहीं बनाने के आदेश दिए गए थे। परीक्षा केन्द्रों में वीक्षक और केन्द्राध्यक्ष भी दूसरे महाविद्यालय के ही तैनात करने के लिए कहा गया था। फिर भी इस आदेश का विवि ने परीक्षा केन्द्र बनाने में पालन नहीं किया।
एक दूसरे को बना दिया परीक्षा केन्द्र
यहां सिर्फ एक ही समिति के कॉलेजों को ही परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। कॉलेजों की अदला बदली भी की गई है। एक कॉलेज के छात्र दूसरे तो दूसरे के पहले कॉलेज में परीक्षाएं देंगे। ऐसे में एक दूसरे को परीक्षा केन्द्र बनाकर शासन के आदेश की अवहेलना की गई है। इससे नकल की संभावनाएं बढ़ेंगी। दोनों की ही कॉलेज एक दूसरे के छात्रों को पास कराने के लिए लामबंद भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर परीक्षा केन्द्र बनाने में विवि ने बड़ी गड़बड़ी की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।