शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पलट गए हैं। उन्होंने रामचंद्र दास पर फर्जी मुकदमा लिखवाने और गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

मथुरा/बेंगलुरु। स्टार समाचार वेब
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दो बटुकों के यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने उन पर दबाव बनाकर अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी के इस यू-टर्न से इस पूरे हाई-प्रोफाइल विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें गुमराह कर इस पूरे मामले में घसीटा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गहरी साजिश में कुछ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। आशुतोष ने दावा किया कि उनके पास इस पूरी साजिश से जुड़े पुख्ता सबूत और वॉट्सऐप चैट मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य को कोई भी नुकसान पहुँचता है, तो उसके लिए सीधे तौर पर रामचंद्र दास जिम्मेदार होंगे।
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपने गुरु भाई रामचंद्र दास पर तीखे हमले करते हुए उन्हें ढोंगी और फ्रॉडी करार दिया। आशुतोष ने दावा किया कि रामचंद्र दास ने एक फर्जी वसीयत तैयार कर 'श्री देव बाबा जी आश्रम' पर अवैध कब्जा किया है। इस संबंध में उन्होंने मथुरा के एसएसपी को एक लिखित शिकायत भी भेजी है। आशुतोष का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करती है, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और रामचंद्र दास के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हालांकि, मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही उनकी आशुतोष ब्रह्मचारी से कोई मुलाकात हुई है।
इससे पहले सोमवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि आशुतोष उनकी और उनके उत्तराधिकारी रामचंद्र दास की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भावुक होते हुए कहा, "मुझे आशुतोष का आपराधिक इतिहास जानकर अब डर लगने लगा है, मैं कांप रहा हूँ।"
आशुतोष द्वारा खुद को शिष्य बताए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे देश-दुनिया में कथा करने जाते हैं, संभव है कि आशुतोष ने कहीं उनसे दीक्षा ली हो, लेकिन वे उसके इस स्वभाव और गलत मंशा से अनजान थे। उन्होंने किसी शिष्य द्वारा गुरु की हत्या की आशंका जताए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन से इसकी जांच कराने की बात कही।
इस पूरे मामले पर कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई मामला गंभीर आपराधिक धाराओं से जुड़ा है, तो उसे महज बयान बदलकर वापस नहीं लिया जा सकता। इसके लिए अदालत की मंजूरी अनिवार्य होती है और दोनों पक्षों को कोर्ट के समक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने होते हैं। यदि यह साबित हो जाता है कि किसी ने जानबूझकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी, तो अदालत उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। साथ ही पीड़ित पक्ष मानहानि और मुआवजे का दावा भी ठोक सकता है।
यह भी पढें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।