यूपी के आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना। एक युवक ने अपनी मां और दो मासूम बच्चों को गोली मारी, फिर खुद को भी खत्म कर लिया। युवक और उसकी मां की मौके पर मौत, बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा। 7 साल की बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पारिवारिक विवाद और नशे की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

आजमगढ़. स्टार समाचार वेब.
खबर दिल दहलाने वाली है.... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक ने अपनी माँ और मासूम बच्चों को गोली मारकर खुद को भी खत्म कर लिया। युवक और उसकी माँ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी सात साल की बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार दोपहर, नीरज पांडेय (32) नाम के युवक ने सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर स्थित अपने घर में अपनी माँ चंद्रकला (55), बेटी शुभी (7) और बेटे संघर्ष (4) को पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, नीरज और उसकी माँ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बेटे ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेटी शुभी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

घटना के समय परिवार के सदस्य
नीरज अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहता था और एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी पत्नी और बच्चे एक सप्ताह पहले आजमगढ़ स्थित घर आए थे, और नीरज सोमवार शाम को वाराणसी से घर पहुंचा था। घटना के समय नीरज की पत्नी माधुरी और उसके मानसिक रूप से बीमार पिता कृष्ण कुमार पांडेय भी घर पर ही थे। माधुरी ने बताया कि वह अपने ससुर को पानी देने गई थी, जब उसने गोली चलने की आवाज सुनी। जब वह कमरे में लौटी, तब तक नीरज ने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हुई बिना लाइसेंस वाली पिस्टल बरामद कर ली है और यह जांच कर रही है कि पिस्टल नीरज के पास कहाँ से आई।
नीरज का आपराधिक इतिहास
नीरज दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसे वाराणसी में अपने बहनोई से विवाद के बाद असलहा लेकर उन पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चोलापुर पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
पारिवारिक विवाद और शराब के नशे का संदेह
नीरज ने यह वारदात पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में अंजाम दी। पड़ोसियों के अनुसार, घटना से पहले नीरज का अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। हालांकि, पुलिस अभी भी विवाद के सटीक कारण की जांच कर रही है।
हेमराज मीना, एसएसपी आजमगढ़

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।