कटनी के स्लीमनाबाद स्थित बरगी बांध दांई तट टनल परियोजना में अब केवल 119 मीटर कार्य बचा है। सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण कर बताया कि अक्टूबर 2026 तक नर्मदा जल सतना, मैहर और रीवा के किसानों तक पहुंचेगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कटनी जिले के स्लीमनाबाद स्थित बरगी बांध की दांई तट टनल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सांसद गणेश सिंह ने बुधवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि टनल निर्माण में अब केवल 119 मीटर कार्य बाकी है और फिलहाल कोई बड़ी बाधा शेष नहीं है। अधिकारियों के अनुसार टनल का मुख्य कार्य 15 जून तक पूरा होने की संभावना है।
एहतियात के तौर पर अतिरिक्त 10 दिनों का समय भी रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मशीन और अंदर मौजूद सामग्री को बाहर निकालने के लिए पहले से विशेष वेल तैयार किया गया है, जिससे प्रक्रिया में देरी न हो। मशीन हटाने में करीब दो से ढाई महीने का समय लग सकता है।
अक्टूबर 2026 का है लक्ष्य
सांसद गणेश सिंह ने विश्वास जताया कि अक्टूबर 2026 तक मां नर्मदा का जल सतना, मैहर और रीवा जिले के किसानों के खेतों तक पहुंचने लगेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी और उनके राजनीतिक जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल होंगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए राज्य सरकार, कटनी जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना को सीएम मॉनिटरिंग में लेकर तेजी से आगे बढ़ाने की भी उन्होंने सराहना की।

Ch

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।