भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बवाल बढ़ गया है। जमीअत उलमा और NSUI ने इसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान और भ्रष्टाचार दबाने की साजिश बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (Barkatullah University) के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस फैसले के विरोध में अब जमीअत उलमा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) खुलकर सामने आ गए हैं। दोनों ही संगठनों ने इसे स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के खिलाफ बताते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है। जहाँ एक तरफ जमीअत उलमा ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ और गंगा-जमुनी तहजीब पर चोट करार दिया है, वहीं एनएसयूआई ने इसे विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने की एक सुनियोजित साजिश बताया है। दोनों संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जमीअत उलमा के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ इस्माईल बैग ने इस प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह महज किसी संस्थान का नाम बदलने का साधारण मामला नहीं है। यह देश के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नायक के अद्वितीय योगदान को पूरी तरह नजरअंदाज करने की कोशिश है। उन्होंने याद दिलाया कि मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली ने साल 1915 में अफगानिस्तान में गठित हुई भारत की पहली निर्वासित सरकार (Government-in-exile) में प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वे ऐतिहासिक 'गदर पार्टी' के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने विदेशी धरती पर रहकर भी ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिलाने का काम किया था।
हाफ़िज़ इस्माईल बैग ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी का नाम बदलना भोपाल की पारंपरिक गंगा-जमुनी संस्कृति पर सीधा प्रहार है। एक मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाना समाज में केवल विभाजन और असंतोष की भावना को ही बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालय इस समय शिक्षकों की भारी कमी, कमजोर रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और लचर बुनियादी सुविधाओं जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे नाजुक वक्त में नाम बदलने की प्रक्रिया और कागजी बदलावों पर करोड़ों रुपये फूंकना जनहित के खिलाफ है। सरकार को नाम बदलने के बजाय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
नाम परिवर्तन से जुड़े सभी प्रस्तावों और आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
विश्वविद्यालय का मूल नाम 'मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली विश्वविद्यालय' पूरी तरह बहाल रखा जाए।
यदि सरकार किसी नए नाम को शामिल करना चाहती है, तो उसके लिए एक अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
देश के लिए मौलाना बरकतउल्लाह के ऐतिहासिक योगदान को स्कूली और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
भविष्य में किसी भी ऐतिहासिक या सार्वजनिक संस्थान के नाम में बदलाव से पहले 'सार्वजनिक चर्चा' और जनमत को अनिवार्य बनाया जाए।
दूसरी ओर, एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस पूरे घटनाक्रम को एक सोची-समझी राजनीतिक चाल बताया है। रवि परमार ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का नाम बदलने की यह कोशिश और कुछ नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के भीतर चल रहे कथित बड़े भ्रष्टाचार के मामलों से आम जनता और मीडिया का ध्यान भटकाने का एक जरिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा नियमों को ताक पर रखकर फर्जी कॉलेजों को संबद्धता (Affiliation) देने जैसे कई गंभीर और चौंकाने वाले मामले उजागर हुए हैं। इन घोटालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने और दोषियों को सजा देने के बजाय, सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर नाम बदलने का नया विवाद खड़ा कर रहे हैं ताकि मूल मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाला जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।