सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता को लेकर सरकारी आंकड़े पहली नजर में कह रहे हैं कि खाद पर्याप्त है लेकिन बिक्री केन्द्रों में कतरा-कतरा के लिए कतार में लगा अन्नदाता किस बात की निशानदेही है। खैर, सतना और मैहर में विभिन्न उर्वरकों की कुल 60 हजार 642 मीट्रिक टन आवश्यकता आंकी गई है और अब तक 42 हजार 704 मीट्रिक टन का भंडारण दर्ज किया जा चुका है। यानी पूरे सीजन की अनुमानित जरूरत के मुकाबले करीब 70 फीसदी खाद पहुंच चुकी है। लेकिन इन्हीं आंकड़ों की परतें खोलने पर कुछ अलग दिखाई देता है। भंडारित खाद में से 23 हजार 703 मीट्रिक टन किसानों को वितरित हो चुकी है। अब सरकारी, सहकारी और निजी बिक्री केंद्रों को मिलाकर 19 हजार 1 मीट्रिक टन खाद का वास्तविक उपलब्ध भंडार बचा है।
जरूरत का बड़ा हिस्सा अभी आना बाकी
पूरे खाद प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण स्थिति यूरिया की है। सतना-मैहर में खरीफ के लिए 32 हजार 175 मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता आंकी गई है। इसके मुकाबले अब तक 18 हजार 822 मीट्रिक टन का भंडारण हुआ है। इसमें से 12 हजार13 मीट्रिक टन किसान उठा चुके हैं जिससे बिक्री केंद्रों पर फिलहाल 6 हजार 809 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इस हिसाब से सीजन की अनुमानित आवश्यकता और अब तक हुए भंडारण के बीच अभी 13 हजार 353 मीट्रिक टन का अंतर है। प्रशासन के वैकल्पिक इंतजाम में 1 हजार 297 मीट्रिक टन यूरिया कंपनी के गोदामों में और 3 हजार 181 मीट्रिक टन रास्ते में बताया गया है। दोनों को जोड़ें तो 4 हजार 478 टन अतिरिक्त यूरिया आपूर्ति व्यवस्था में है।
किसानों को मोड़ने की तैयारी
फॉस्फेटिक खादों में भी दिलचस्प तस्वीर सामने आती है। डीएपी का अब तक 4 हजार 53 मीट्रिक टन भंडारण हुआ, जिसमें से 2 हजार 871 टन वितरित हो चुका है। फिलहाल केवल 1 हजार 182 मीट्रिक टन डीएपी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके विपरीत एनपीके की उपलब्धता काफी अधिक है। 13 हजार 435 मीट्रिक टन आवश्यकता के मुकाबले 11 हजार 165 मीट्रिक टन एनपीके का भंडारण हो चुका है। इसमें से 5 हजार 491 टन वितरण के बाद भी 5 हजार 674 मीट्रिक टन उपलब्ध है। यानी डीएपी की तुलना में एनपीके का उपलब्ध भंडार लगभग पांच गुना है।
कागज-केंद्र की खाद में फर्क
उर्वरक प्रबंधन के आंकड़ों को समझने में तीन अलग-अलग स्थितियां महत्वपूर्ण हैं अब तक का कुल भंडारण, वर्तमान उपलब्धता और अतिरिक्त सुरक्षित भंडार। कुल 42 हजार 704 टन भंडारण का आंकड़ा अब तक आई खाद बताता है लेकिन इसमें वह 23 हजार 703 टन खाद भी शामिल है जो पहले ही किसानों को बांटी जा चुकी है। इसलिए किसान के लिए तत्काल मायने रखने वाला आंकड़ा 19 हजार 1 टन वर्तमान उपलब्धता का है। इसके अलावा करीब 7 हजार 049 मीट्रिक टन खाद गोदामों अथवा रास्ते में बताई जा रही है।
गोदाम में 2058 टन रास्ते में 4991 टन
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यूरिया, एनपीके, एसएसपी और डीएपी को मिलाकर कंपनी के गोदामों में करीब 2 हजार 58 मीट्रिक टन खाद मौजूद है। वहीं करीब 4 हजार 991 मीट्रिक टन खाद रास्ते में बताई गई है। इनमें सबसे ज्यादा 3181 टन यूरिया रास्ते में है। इसके अलावा 970 टन एसएसपी, 739 टन एनपीके और 101 टन डीएपी रास्ते में है। गोदामों में 1297 टन यूरिया, 505 टन एनपीके, 177 टन एसएसपी और 79 टन डीएपी का भंडार बताया गया है। इस तरह करीब 7 हजार 49 टन अतिरिक्त खाद व्यवस्था के सहारे के रूप में मौजूद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह