केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को MIDH योजना के तहत मिली 99 लाख रुपये की सब्सिडी उन्होंने वापस कर दी है। लोकसभा में सरकार ने इसकी जानकारी दी। जानें पूरा मामला और योजना की खास बातें।

लोकसभा प्रश्नकाल
MIDH योजना में मंत्री भागीरथ चौधरी ने ली थी सब्सिडी
बैंक को लौटा दी है मंत्री ने सब्सिडी की रकम
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को उनके ही मंत्रालय की योजना ‘मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर’ (MIDH) के तहत मिली 99 लाख रुपये की सब्सिडी अब वापस कर दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी।
लोकसभा में सरकार का जवाब
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि भागीरथ चौधरी ने स्वयं इस सब्सिडी राशि को संबंधित बैंक में वापस जमा करा दिया है। साथ ही बैंक को निर्देश दिए गए हैं कि वह यह राशि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) को लौटा दे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले पांच वर्षों में राजस्थान के जालोर से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी को भी इसी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त हुई थी।
MIDH योजना से मिली थी सहायता
भागीरथ चौधरी को यह सब्सिडी MIDH योजना के अंतर्गत खीरे की व्यावसायिक खेती के लिए प्रदान की गई थी। इस योजना का उद्देश्य बागवानी फसलों की बड़े स्तर पर खेती को बढ़ावा देना है। योजना का संचालन राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा किया जाता है, जो कृषि मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।
योजना की प्रमुख विशेषताएं
MIDH योजना के तहत शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर सहित विभिन्न बागवानी फसलों और आठ प्रकार के फूलों की खेती के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। जानकारी के अनुसार, भागीरथ चौधरी का यह कृषि प्रोजेक्ट करीब 16,592 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया गया था।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह