भोपाल के 10 नंबर मार्केट में नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। जानें क्या है पूरा मामला और व्यापारियों ने प्रशासन पर क्यों लगाए पक्षपात के आरोप।

भोपाल, स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के व्यस्ततम इलाकों में शुमार 10 नंबर मार्केट में शनिवार को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दुकानदार ने विरोध स्वरूप आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग बुझा दी, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
नगर निगम की टीम शनिवार को रूटीन कार्रवाई के तहत 10 नंबर मार्केट में पार्किंग क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब टीम ने कार्रवाई शुरू की, तो एक दुकानदार ने अत्यधिक नाराजगी व्यक्त करते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगा ली। अचानक लगी आग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और आग बुझाई। इस घटना में व्यापारी मामूली रूप से झुलस गया है, जिसके कपड़े जल गए। उसे तुरंत साथी व्यापारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अतिक्रमण प्रभारी श्रृष्टि भदौरिया ने इस घटना पर पक्ष रखते हुए बताया कि संबंधित दुकानदार पार्किंग एरिया में नींबू-पानी का ठेला लगाता था। उसे पिछले 10 दिनों से लगातार समझाइश दी जा रही थी और वहां से हटने के लिए कहा जा रहा था। भदौरिया के अनुसार, पार्किंग क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाता है और टीम पर अनुचित दबाव बनाने के लिए दुकानदार ने यह कदम उठाया है।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष देखा जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम की टीम निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय कुछ चुनिंदा दुकानों को निशाना बना रही है। "चिन्हित कार्रवाई" के आरोपों के चलते बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि भेदभाव पूर्ण रवैया ही ऐसी घटनाओं को जन्म देता है।
अतिक्रमण की समस्या केवल 10 नंबर मार्केट तक सीमित नहीं है। शनिवार को ही भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के बाहर भी भारी अतिक्रमण के कारण घंटों ट्रैफिक जाम लगा रहा। यहां भी व्यापारियों ने प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। यात्रियों को स्टेशन तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।