भोपाल के बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। FTL के दायरे में बने फार्म हाउस और अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। जानें पूरी खबर और भू-माफिया का फर्जीवाड़ा।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के बड़ा तालाब (भोज वेटलैंड) को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार से शुरू हुई इस विशेष कार्रवाई में तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) के 50 मीटर दायरे में आ रहे अवैध फार्म हाउस और बंगलों को जेसीबी की मदद से जमींदोज किया जा रहा है।
नगर निगम ने हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में अपनी 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) पेश की थी, जिसमें चिन्हित 21 अवैध निर्माणों को हटाने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में शनिवार को गौरागांव और बिशनखेड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की शुरुआत की गई। निगम के उपायुक्त भुवन गुप्ता के नेतृत्व में टीटी नगर एसडीएम और तहसीलदार की उपस्थिति में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि ये सभी निर्माण बिना किसी वैध अनुमति के किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा 5 फरवरी से शुरू किए गए सीमांकन अभियान में अब तक तालाब के आसपास कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक केवल 51 छोटे अतिक्रमण ही हट पाए हैं, जबकि 296 अभी भी शेष हैं। सर्वे के अनुसार, चिन्हित निर्माणों में से 18 निर्माण 2022 के बाद किए गए हैं। सेवनिया गौंड, प्रेमपुरा, भदभदा और सूरजनगर जैसे क्षेत्रों में बड़े रिसोर्ट और रसूखदारों के फार्म हाउस भी प्रशासन की रडार पर हैं।
इस पूरे मामले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। बड़ा तालाब की सीमा तय करने वाली मुनारों में भी हेरफेर की गई है। मौके पर पांच अलग-अलग तरह की मुनारें पाई गई हैं, जिनमें से केवल एक पर 'BMC' अंकित है, बाकी सभी संदिग्ध हैं। भू-माफिया इन फर्जी मुनारों का सहारा लेकर लोगों को तालाब के प्रतिबंधित क्षेत्र में कम दाम पर जमीन बेचने का भ्रम फैला रहे हैं, जिसके इर्द-गिर्द ये अवैध निर्माण खड़े किए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।