भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।

व्यापारियों ने सीलिंग के विरोध में प्रार्थना की
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के रहवासी क्षेत्रों में बिना अनुमति और भू-उपयोग नियमों के विपरीत संचालित होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने पहली बार एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को निगम की भवन अनुज्ञा शाखा, राजस्व शाखा और अतिक्रमण शाखा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वार्ड-58 के गौतम नगर स्थित एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में चल रहे OYO होटल को सील कर दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के हंगामे को रोकने के लिए गोविंदपुरा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
भवन स्वामी शुभेंदु उपाध्याय द्वारा रहवासी क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति और स्वीकृत भू-उपयोग के OYO होटल का संचालन किया जा रहा था। इस गंभीर अनियमितता पर नगर निगम ने पहले ही नियम 11 के तहत अधिभोग में अतिक्रमण के संबंध में सूचना पत्र भेजा था। इसके बाद, गत 24 अगस्त को मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 303 के अंतर्गत अंतिम नोटिस जारी कर भवन को उसके मूल स्वरूप में लाने और व्यावसायिक गतिविधियों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, बार-बार चेतावनी मिलने और नोटिस जारी होने के बावजूद भवन स्वामी ने न तो होटल का संचालन बंद किया और न ही भवन को मूल आवासीय स्वरूप में लौटाया, जिसके चलते निगम ने अंततः तालाबंदी की यह कठोर कार्रवाई की।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध या बिना वैध अनुमति के कमर्शियल गतिविधियां किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएंगी। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी जिन क्षेत्रों में इस प्रकार की अवैध गतिविधियां जारी रहेंगी और नोटिस के बाद भी अवहेलना की जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त सीलिंग और वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
एक तरफ जहां नगर निगम का बुलडोजर और सीलिंग अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक और सीलिंग की कार्रवाई का विरोध भी तेज हो गया है। बुधवार को शहर के व्यापारियों ने पारंपरिक प्रदर्शन के बजाय गांधीवादी रास्ता चुनकर अपना विरोध दर्ज कराया। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) परिसर में एकत्रित हुए।
यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया और 'रघुपति राघव राजाराम' जैसी रामधुन का गायन किया। व्यापारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना कर इस जटिल समस्या के न्यायसंगत और स्थायी समाधान के लिए गांधी जी से मार्गदर्शन की कामना की ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह