मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में तो ₹306 की LED लाइट ₹11,800 में खरीदी गई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।

'खजाने' की खुली लूट!
भोपाल। स्टार समाचार वेब
एमपी अजब है, गजब है... की गवाही निकायों में सरकारी खरीद दे रही है। खरीदी के खेल में खेला हो गया । सनसनीखेज खुलासा करते हुए निकाय के अफसरान को अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे ने कहा - किस तरह खरीदी में खेला हो रहा है। इसकी पूरी कुंडली तैयार है। कहा जा रहा है कि प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खजाने की किस कदर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इसका एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिन सामानों की कीमत बाजार में कौड़ियों के भाव है, उन्हें निकायों द्वारा सोने के भाव में खरीदा गया है। राज्य के 374 नगरीय निकायों द्वारा पिछले तीन वर्षों में की गई ₹1,134 करोड़ की खरीदी का जब विशलेषण किया गया, तो ऐसे हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए जिन्होंने शासन-प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों और अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे के निर्देश पर तैयार किए गए इस विशेष डेटा में सरकारी खरीद की गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
सरकारी खरीद व्यवस्था का यह ऑडिट खुलासा करता है कि अलग-अलग निकायों में एक ही उत्पाद की दरों में आसमान-जमीन का फर्क था।
फिनाइल का खेल: एक तरफ सरदारपुर जैसे निकाय ने 1 लीटर फिनॉलिक डिसइन्फेक्टेंट (फिनाइल) मात्र ₹5 प्रति लीटर में खरीदा, वहीं सागर जिले के बड़ोदिया कलां में इसी फिनाइल को ₹33,500 प्रति लीटर की अकल्पनीय दर पर खरीदा दर्ज किया गया।
LED लाइट में हेरफेर: 60 वॉट की एक साधारण LED लाइट किसी निकाय ने ₹306 में खरीदी, तो भोपाल जैसे निकायों में वही लाइट ₹11,800 तक की भारी-भरकम कीमत पर खरीदी गई।
स्ट्रीट लाइट और कचरा गाड़ियां: ऑडिट में सामने आया कि 200 LED लाइट की खरीदी के नाम पर ₹60 लाख तक फूंक दिए गए। यही नहीं, मात्र ₹2 लाख की कीमत वाली कचरा गाड़ी को ₹6 लाख में खरीदा गया।
समीक्षा बैठक के दौरान डेटा साझा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नगरीय निकाय अत्यधिक कम दरों पर भी खरीदारी न करते और केवल औसत (Average) बाजार दरों पर भी प्रक्रिया पूरी करते, तो राज्य सरकार के कम से कम ₹250 करोड़ बच सकते थे।
इस प्रजेंटेशन के सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल दरों का अंतर नहीं, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर की गई सीधे तौर पर सरकारी फंड की बंदरबांट और खुली लूट है।
ऑडिट रिपोर्ट और विश्लेषणात्मक डेटा सामने आने के बाद अब सरकार उन निकायों, जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की सूची तैयार कर रही है जिन्होंने इस तरह की संदिग्ध दर स्वीकृतियां दीं। बताया जा रहा है कि GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल की आड़ में या स्थानीय टेंडरों के जरिए किए गए इस खेल पर जल्द ही बड़ी जांच और कड़ी विभागीय कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो से सामने आए तथ्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। GeM पोर्टल की प्रक्रिया की कमियों का फायदा उठाने वालों और अलग-अलग निकायों में एक ही उत्पाद की कीमतों में भारी अंतर पाए जाने पर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में तो ₹306 की LED लाइट ₹11,800 में खरीदी गई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह