भोपाल के गुनगा में 12वीं की होनहार छात्रा खुशी कुशवाहा ने पिता की डांट से नाराज होकर सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और दुखी करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रतुआ क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय एक छात्रा ने पिता की मामूली डांट से नाराज होकर सल्फास (जहर) खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ रविवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा के रूप में हुई है। खुशी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने इसी साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण की थी। इन दिनों वह भानपुर के एक निजी कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने की तैयारी कर रही थी। उसकी इस असमय मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि शनिवार देर रात खुशी अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी। काफी देर होने के कारण पिता जगदीश ने उसे मोबाइल चलाते देख लिया और डांट लगा दी। पिता की इस फटकार से नाराज होकर खुशी गुस्से में घर के बाथरूम में चली गई और वहाँ रखा सल्फास निगल लिया।
सल्फास खाने के कुछ ही देर बाद जब खुशी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे उल्टी होने लगी, तो परिजनों ने घबराकर उससे पूछताछ की। तब खुशी ने खुद सल्फास खाने की बात कबूल की। बदहवास परिजन उसे लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भागे। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन जहर का असर ज्यादा होने के कारण रविवार तड़के उपचार के दौरान उसकी सांसें टूट गईं।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमॉर्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है। परिजनों और आस-पास के लोगों के विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।
मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग के जरिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। कृषि, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था सरकार का मुख्य फोकस हैं।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।