भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।

लापरवाही और संरक्षण !
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में जुआरियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। उनके साथ बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत पर भी गाज गिरी है। इन तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करते हुए निलंबित कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई चौक बाजार स्थित एक जुए के अड्डे पर एसीपी कोतवाली संतोष पटेल की टीम द्वारा अचानक दी गई दबिश के बाद अमल में लाई गई है।
एसीपी की रेड में पकड़े गए थे दर्जनभर जुआरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने अपनी टीम के साथ चौक बाजार क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक जुआरियों को धर दबोचा था और लगभग सवा दो लाख रुपए की नकदी भी जब्त की थी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद उच्च अधिकारियों ने स्थानीय थाने की भूमिका और क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए के संचालन की गहराई से जांच शुरू की।
अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
जांच में यह बात सामने आई कि क्षेत्र में जुआ चलने की पुख्ता जानकारी होने के बावजूद थाना स्तर पर इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए थे। आला अधिकारियों द्वारा जुआ और सट्टा बंद कराने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया। जांच के दौरान थाना प्रभारी प्रभात गौड़ पर जुआरियों को संरक्षण देने के आरोपों की भी गहनता से पड़ताल की गई, जिसके बाद यह निलंबन आदेश जारी किया गया।
बजरिया टीआई पर भी हो चुकी है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि जुए के अवैध कारोबार के मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थाना स्तर के अधिकारियों पर की गई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को भी इसी तरह के मामलों और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोपों के चलते निलंबित किया जा चुका है। एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की पुष्टि की है। फिलहाल, पुलिस इस अवैध अड्डे से जुड़े अन्य लोगों और लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।