भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल नगर निगम परिषद की शुक्रवार को आयोजित बैठक की शुरुआत ही तीखी नोकझोंक और हंगामे के साथ हुई। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में हुई इस बैठक में सरकार द्वारा नियुक्त 12 एल्डरमैन और नए निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार का परिचय कराया गया। इसके तुरंत बाद प्रश्नकाल और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षद कई मुद्दों पर आमने-सामने आ गए, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।

विवाद की मुख्य शुरुआत न्यू मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग के चौथे फ्लोर स्थित हॉल को किराए पर देने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुई। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने अपने संबोधन में टिप्पणी की कि ‘मैं कमीशन नहीं लेती।’ इस बयान पर भाजपा पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई और फौरन अध्यक्ष की आसंदी को घेर लिया। भाजपा पार्षदों ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बिना तथ्यों के ऐसे शब्दों के इस्तेमाल को अनुचित करार दिया। उन्होंने शबिस्ता जकी के बयान को कार्यवाही से विलोपित करने और शब्द वापस लेने की हिदायत दी, साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पर बेवफा बात का बतंगड़ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जकी ने यह बात केवल अपने लिए कही थी और किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाया था। शबिस्ता जकी ने भी साफ कर दिया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है और वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगी। बढ़ते हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
बैठक में निगम की संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग और उन्हें किराए पर देने का मुद्दा भी छाया रहा। एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने निगम मुख्यालय के सर्विस ब्लॉक और कैफेटेरिया को किराए पर देने का नया प्रस्ताव रखा, जिसके तहत अब इसे अधिकतम 20 साल तक (10 साल का अनुबंध और आगे 10 साल का नवीनीकरण) किराए पर देने का प्रावधान रखा गया है। महापौर मालती राय ने स्पष्ट किया कि कैफेटेरिया का हिस्सा किराए पर दिया जाएगा और नीचे के हिस्से को बैंक आदि के लिए लीज पर दिया जाएगा। भाजपा पार्षदों ने इसे निगम की आय बढ़ाने वाला कदम बताया, जबकि कांग्रेस ने प्रस्ताव की स्पष्टता पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। भारी शोरगुल के बीच अध्यक्ष ने बहुमत के आधार पर इन प्रस्तावों के पारित होने की घोषणा की।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षद देवांशु कंसाना ने दूषित पानी की आपूर्ति और उसकी जांच का कड़ा मुद्दा उठाया। इस पर एमआईसी सदस्य रविंद्र यती ने जानकारी दी कि केवल चार निजी ट्यूबवेल के सैंपल फेल हुए थे और दूषित पानी से जुड़ी कुल 901 शिकायतों का सफल निराकरण कर दिया गया है। इसके अलावा, वार्ड-46 के पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने शिक्षा उपकर के जरिए मिलने वाली राशि और सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों का हिसाब मांगा। उन्होंने बताया कि जनता से कर वसूलने के बावजूद अब तक केवल 12 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। इस पर निगम अध्यक्ष ने कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को निर्देश दिए कि शिक्षा उपकर की पूरी राशि सरकारी स्कूलों के जीर्णोद्धार में ही खर्च की जाए।
बैठक में विज्ञापन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पार्षद नसीम गफूर ने दिशा सूचक बोर्डों पर राजनीतिक विज्ञापनों और नेताओं के फोटो लगाने पर आपत्ति जताई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के 85 वार्डों में लगे 95 दिशा सूचक बोर्डों के विज्ञापनों से निगम को करोड़ों की आय हो रही है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने कमिश्नर को दिशा सूचक बोर्डों से तुरंत पोस्टर और बैनर हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड-5 के पार्षद अशोक मारण ने विसर्जन घाट के निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा उठाया, जबकि अन्य पार्षदों ने सफाईकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियों की मांग भी प्रमुखता से रखी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने विंध्य-बुंदेलखंड को दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर शुरू हुई इन ट्रेनों, भविष्य की रेल परियोजनाओं और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बयानों की विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह