भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।

बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार परिसरों में शुक्रवार को भोपाल नगर निगम की विशेष मोबाइल म्युनिसिपल अदालत ने औचक निरीक्षण किया। विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान रसोईघरों में भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच टीम को कई प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों में एक्सपायर हो चुकी कोल्डड्रिंक्स और फ्रिज में शाकाहारी व मांसाहारी भोजन एकसाथ रखा मिला, जिस पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट और उनकी टीम ने जब विभिन्न प्रतिष्ठानों के किचन का जायजा लिया, तो वहां घोर लापरवाही और अस्वच्छता पाई गई। रसोईघरों में ग्राहकों को परोसने के लिए रखी गई कोल्डड्रिंक्स की मियाद पूरी (एक्सपायर) हो चुकी थी। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर के अंदर शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को बिना किसी अलग व्यवस्था के एकसाथ स्टोर किया गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है। किचन में फैली गंदगी और नियमों की अनदेखी को देखकर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही जुर्माना वसूल किया।
यह विशेष छापामार कार्रवाई दोपहर 1:30 बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक लगातार चली। नगर निगम की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। इस दौरान फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली तथा संकल्प रेस्टोरेंट और बार जैसे प्रमुख ठिकानों पर सघन जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए सभी संचालकों को चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।