भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।

राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने Pink Vibes Spa पर शनिवार रात दबिश देकर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इस कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा किया। छापेमारी के दौरान स्पा के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद की गई है।
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी स्थित पिंक वाइब्स स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की सत्यता की जांच करने के लिए पुलिस ने एक डमी ग्राहक को स्पा सेंटर के अंदर भेजा। जैसे ही अंदर से अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और पूरे परिसर को घेर लिया।
पुलिस की तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के कुल 9 कमरों में से 5 कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से वहां उपस्थित महिलाओं से पूछताछ की गई। शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि स्पा की आड़ में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का काला कारोबार चलाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से 8,800 रुपए नकद, कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और यह धंधा कब से चल रहा था।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि स्पा से होने वाली अवैध कमाई का पैसों का बंटवारा प्रतिशत के हिसाब से तय था। आरोपियों को उनकी भूमिका के अनुसार कमीशन मिलता था। भुवन सिंह चंदेल 20 प्रतिशत, पंकज त्रिपाठी 15 प्रतिशत, दीपक ठाकुर 10 प्रतिशत व देवीसिंह रजक 5 प्रतिशत कमीशन।
पुलिस ने इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपियों—भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके अन्य साथियों और इस रैकेट के बड़े नेटवर्क की तलाश कर रही है।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह