Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भले ही कई रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हों, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के चर्चित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
सफल सीजन के एक लंबे सफर के बाद, मेकर्स ने आखिरकार टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' (Bigg Boss Season 20) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टेलीविजन की दुनिया में दो दशक (20 साल) का ऐतिहासिक सफर पूरा करने जा रहे इस शो का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
'बिग बॉस' के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सीजन 20 का पहला मल्टीकलर 'आई लोगो' (Eye Logo) शेयर किया गया है। मेकर्स ने इस टीजर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-
"2 दशक बाद... अभी भी सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बिग बॉस की आंख! बिग बॉस 20 जल्द आ रहा है जियो-हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर।"
हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से शो की प्रीमियर डेट और इस बार की थीम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाकेदार सीजन सितंबर 2026 में टीवी और ओटीटी पर दस्तक दे सकता है।
इस बार 'बिग बॉस' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज प्लान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के इतिहास में पहली बार सभी छह प्रादेशिक एडिशन्स—हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली—को एक साथ सितंबर 2026 में प्रीमियर किया जाएगा।
यह ऐतिहासिक फैसला पिछले साल के रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़ों को देखते हुए लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल सभी भाषाओं को मिलाकर 'बिग बॉस' को 500 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था, जिससे शो को कुल 438 बिलियन व्यूज मिले थे।
'बिग बॉस 20' के विभिन्न भाषाई संस्करणों को देश के जाने-माने सुपरस्टार्स और दिग्गज हस्तियां होस्ट करते नजर आएंगे:
हिंदी वर्जन: रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन की होस्टिंग की कमान एक बार फिर भाईजान यानी सलमान खान ही संभालेंगे।
तमिल वर्जन: फिल्म 'महाराजा' से तहलका मचाने वाले लोकप्रिय अभिनेता विजय सेतुपति इसे होस्ट करेंगे।
कन्नड़ वर्जन: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार किच्चा सुदीप इस बार भी शो की बागडोर संभालेंगे।
मलयालम वर्जन: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल होस्टिंग जारी रखेंगे।
बंगाली वर्जन (सबसे बड़ा सरप्राइज): इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बंगाली एडिशन होगा। इतिहास में पहली बार कोई क्रिकेटर रियलिटी शो होस्ट करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 'बिग बॉस बांग्ला' के जरिए होस्टिंग डेब्यू करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के सूरत से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए 'रामायण' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कमाई के आंकड़े।