बिरसिंहपुर तहसील में अधिकारियों की कथित अनुपस्थिति से नाराज कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने न्यायालय कक्ष में विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जबकि तहसीलदार ने नोटिस जारी किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में गुरुवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने अधिकारियों की कथित अनुपस्थिति के विरोध में न्यायालय कक्ष के भीतर ही प्रदर्शन किया। पहले वे तहसीलदार की मेज पर लेट गए, फिर एसडीएम कोर्ट में बिस्तर बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बिरसिंहपुर तहसील में मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह की लिंक कोर्ट लगनी थी। आरोप है कि दोपहर करीब 1 बजे तक न तो एसडीएम न्यायालय पहुंचे और न ही नियमित न्यायिक कार्यवाही शुरू हो सकी। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेता संतोष तिवारी ने न्यायालय परिसर के भीतर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अफरा-तफरी का रहा माहौल
संतोष तिवारी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण और फरियादी घंटों तक अधिकारियों का इंतजार करते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। उनका आरोप है कि समय पर अधिकारी नहीं पहुंचने से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के दौरान तहसील कार्यालय में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना विरोध जारी रखा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों की समय पालन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
तहसीलदार ने जारी किया नोटिस
इस पूरे मामले में एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11.30 बजे से जिला मुख्यालय में रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक थी, जिसमें वे शामिल थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील कार्यालय में बाकी पूरा स्टाफ मौजूद था। एसडीएम ने कहा कि संबंधित व्यक्ति द्वारा तहसील न्यायालय की गरिमा भंग की गई है। तहसीलदार द्वारा संतोष तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।