बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और देश की जानी-मानी सुरक्षा एजेंसी SIS (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) के संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद से वह लंबे वक्त तक कोमा में भी रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना स्थित 'अन्नपूर्णा भवन' लाया जाएगा।
रविंद्र किशोर सिन्हा भारतीय जनसंघ के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में अपनी खास जगह बनाई। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का बेहद करीबी माना जाता था। पार्टी संगठन के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में भी उनकी मजबूत पकड़ थी। राजनीतिक निष्ठा और सांगठनिक क्षमताओं को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उच्च सदन यानी राज्यसभा का सांसद भी बनाया था, जहां उन्होंने देशहित से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी मुखर बात रखी।
आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर जिले में हुआ था। उनके पिता की नौकरी पटना में होने के कारण उनकी शुरुआती शिक्षा-दिक्षा भी पटना में ही पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और अपनी एक अलग और बेबाक पहचान बनाई। उन्होंने साल 1971 के ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान युद्ध को एक पत्रकार के रूप में कवर किया था। हालांकि, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध लिखने के चलते उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दूसरे क्षेत्रों में नए आयाम गढ़े।
पत्रकारिता छोड़ने के बाद आरके सिन्हा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (JP) की सलाह पर एक नया मुकाम तय किया। उन्होंने पटना के एक छोटे से गैरेज से सुरक्षा क्षेत्र में काम करने वाली प्रसिद्ध कंपनी 'SIS' (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) की स्थापना की। अपनी मेहनत और दूरदर्शिता के दम पर उन्होंने इस छोटे से स्टार्टअप को देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसियों में तब्दील कर दिया। इसके जरिए उन्होंने देश के हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया और एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी धाक जमाई।
आरके सिन्हा के निधन पर देश भर के राजनीतिक दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गोरखपुर से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात उद्योगपति स्वर्गीय श्री आर.के. सिन्हा जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि।” उन्होंने आगे कहा कि वे बिहार के सपूत थे और भोजपुरी समाज के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। SIS जैसी संस्था खड़ी कर हजारों लोगों को रोजगार देने वाले आरके सिन्हा के जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह