सतना में भाजपा ने संगठनात्मक बैठकों के लिए सख्त टाइमलाइन लागू की है। अब मंडल से बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को तय तारीख पर बैठक करनी होगी, जिससे संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बनेगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नई धार देने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है। पार्टी ने इतिहास में पहली बार बैठकों और प्रवास (दौरे) के लिए एक सख्त ‘टाइमलाइन’ निर्धारित कर दी है। अब प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पता होगा कि उन्हें महीने के किस दिन, कहां और किसके साथ बैठक करनी है। इससे पहले अक्सर देखा जाता था कि पार्टी की बैठकें वरिष्ठ नेताओं द्वारा तय किए गए समय के आधार पर होती थीं। जब वरिष्ठ के नेता समय देते थे तब बैठकों का आयोजन होता था लेकिन अब बैठकों की तारीखें तय होने के साथ ही यह भी तय हो गया कि अब नेताओं के नहीं पार्टी के हिसाब से बैठकें होंगी। महीने के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए 'टिफिन बैठक’ जैसी अनूठी पहल को शामिल किया गया है। 23 से 30 तारीख के बीच शक्ति केंद्र टोली की बैठकों के बाद अनिवार्य रूप से टिफिन बैठक का आयोजन किया जाएगा। संगठन की इस नई कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
मंडल स्तर महीने के पहले सप्ताह में 1 से 7 तक
महीने के पहले सप्ताह में संगठन का पूरा ध्यान मंडल स्तर पर केंद्रित रहेगा। हर महीने में 1 से 7 तारीख के बीच मंडल की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जो मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
जिला स्तर दूसरा सप्ताह 7 से 10 तक
दूसरे चरण में संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र जिला मुख्यालय होंगे। प्रत्येक माह की 7 से 10 तारीख के बीच जिला स्तरीय बैठकें संपन्न की जाएंगी। इन बैठकों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर भविष्य की कार्ययोजना और स्थानीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
प्रदेश स्तरीय बैठकें और प्रवास : तीसरा सप्ताह 11 से 20 तक
महीने के मध्य का समय प्रदेश स्तरीय बैठकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास के लिए सुरक्षित रखा गया है। प्रत्येक माह की 15 से 20 तारीख के बीच प्रदेश पदाधिकारी,संभाग प्रभारी और जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसी अवधि में 11 से 20 तारीख के बीच विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग संभागों का प्रवास करेंगे। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी मोर्चा अध्यक्ष एक ही संभाग में न रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर संगठन के कामों की समीक्षा करें।
मंडल और शक्ति केंद्र : चौथा सप्ताह 21 से 25 तक
महीने के चौथे सप्ताह में विशिष्ट इकाइयों और शक्ति केंद्रों पर ध्यान दिया जाएगा। 21 से 25 तारीख के बीच मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस चरण में विशेष रूप से आगामी रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम और बूथ समिति की बैठक का एजेंडा निर्धारित किया जाएगा। ये बैठक दो महीने के रोटेशन के आधार पर हर महीने 50 प्रतिशत मंडलों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महीने के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना जाएगा, जिसमें बूथ की 11 सदस्यीय टोली के साथ स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रमुख मतदाता भी शामिल होंगे।
भाजपा देश हित में लगातार काम करने वाली पार्टी है। जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए पार्टी लगातार सातों दिन 24 घंटे काम करती है। पार्टी की इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रि यान्वयन सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी यह जानकारी रहेगी कि कौन सा नेता कब और कहां बैठक में शामिल होगा?
भगवती पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।