जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।

आतंक पर प्रहार
जम्मू कश्मीर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक भीषण मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को ढेर कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को कई सालों से इस खतरनाक आतंकी की तलाश थी।
सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को पुलवामा के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की तरफ आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के बढ़ने कीू पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) ने मिलकर बडगाम के अशदार जंगलों में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी यासिर को मार गिराया। इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
मारा गया आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा पिछले कई सालों से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था और कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ था....
पुंछ एयरफोर्स हमला (4 मई 2024):
सुरनकोट के सनाई टॉप इलाके में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हुए थे। इस हमले में यासिर मुख्य रूप से शामिल था।
डेरा की गली एंबुश (21 दिसंबर 2023):
सुरनकोट के DKG इलाके में आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें देश के 4 वीर जवान शहीद हो गए थे।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यासिर 2022 से घाटी में सक्रिय चार सदस्यीय लश्कर मॉड्यूल का हिस्सा था। इस ग्रुप में स्थानीय आतंकी जुनैद रमजान, सुलेमान, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे।
जुनैद रमजान पहले ही एक मुठभेड़ में मारा जा चुका था, जिसके मोबाइल से इन चारों की एक अहम तस्वीर मिली थी।
सुलेमान भी एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षाबलों द्वारा ढेर किया जा चुका है।
अब गुरुवार को यासिर के मारे जाने के बाद इस मूल चार सदस्यीय ग्रुप में केवल हाशिम मूसा ही फरार बचा है, जिसकी तलाश जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकी यासिर और उसके साथियों के नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़े हुए हैं। एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर जारी करते हुए साफ संदेश दिया कि आतंकी चाहे जितना भी भाग लें, वे कानून की पकड़ से छिप नहीं सकते। घाटी में करीब दो महीने बाद हुई इस बड़ी सफलता से सुरक्षाबलों का हौसला काफी बढ़ा हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह