प्रदेश में बढ़ रहे कार्बाइड गन के हादसों को देखते हुए प्रशासन ने अब एक्शन मोड अपनाया है। सतना जिले में एसडीएम ने अवैध कार्बाइड गन से जुड़ी घटनाओं और क्षति का ब्यौरा मांगा है, वहीं रीवा संभागायुक्त ने सभी जिलों को तत्काल सुरक्षा उपाय अपनाने और दोषियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली के दौरान मनोरंजन का साधन बनी कार्बाइड गन अब खतरा बन चुकी है।

सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश में कार्बाइड गन से हुए हादसों से सबक लेते हुए प्रशासन ने सभी जिले में प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट के साथ करवाई करने का आदेश जारी किया है। जिले में भी एसडीएम ने अवैध कार्बाइड गन से होने वाली घटनाओं एवं उनसे हुई क्षति का ब्यौरा जुटाने के निर्देश जारी किए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि स्टार समाचार ने 23 अक्टूबर को 'बढ़ा कार्बाइड गन का क्रेज, हो रहे हादसे' शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद प्रशासनिक विभाग द्वारा जिले में कार्बाइड गन से हुई घटनाओं की जानकारी जुटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। बताया गया कि इस घटना क्रम से जुड़े कुछ लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पतालों का भी सहारा लिया होगा जिसकी जानकारी निजी अस्पतालों द्वारा छुपाई जा रही है। गौरतलब है कि दीपावली की खुशियों को दोगुना करने के इरादे से उतारी गई अवैध कैल्शियम कार्बाइड गन अब घातक बन गई है जिसमे उचेहरा के पतौरा गांव के लड़के की आंखें झुलस गई थी जिसका इलाज निजी अस्पताल में किया गया अभी भी पीड़ित की आंखो में धुंधला दिखाई दे रहा है।
प्रशासन ने की अपील
बताया गया कि शुक्रवार को एसडीएम राहुल सिलाड़िया द्वारा जिले में अवैध कार्बाइड गन से होने वाली घटनाओं एवं उससे हुई क्षति का ब्यौरा एकत्र करने संबंधी आदेश सभी विभागों को जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने अपील भी की है कि कार्बाइड गन से सम्बंधित यदि किसी के पास कोई सूचना (जैसे - घटना स्थल, घायलों की संख्या, उपचाराधीन अस्पताल का नाम, मरीजों की स्थिति आदि) हो, तो तत्काल बताया जाये, ताकि स्थिति की सटीक जानकारी मिल जाएगी इसके साथ ही साथ घायलों के उपचार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
संभागायुक्त के निर्देश पता लगाएं, कार्रवाई करें
रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को कैल्शियम कार्बाइड गन से बचाव एवं सुरक्षा के तत्काल उपाय के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि जिले में यदि कोई भी व्यक्ति कार्बाइड गन के उपयोग से प्रभावित पाया जाए तो उसे तत्काल समुचित उपचार सुविधा दें। कमिश्नर ने कहा कि आमजनता को कार्बाइड गन के दुरूपयोग से होने वाली हानि के संबंध में जागरूक करें। यदि किसी विक्रेता के पास कार्बाइड गन भण्डारित अथवा बिक्री करते पाई जाए तो उसके विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।