साल 2026 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था ने अनुमानों को पछाड़ते हुए 5% की विकास दर हासिल की। जानें कैसे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट ने संकटों के बीच चीन को संभाला

बीजिंग। स्टार समाचार वेब
वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और घरेलू रियल एस्टेट संकट के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था ने साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन की जीडीपी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। यह विकास दर अर्थशास्त्रियों द्वारा लगाए गए 4.8 फीसदी के अनुमान से कहीं अधिक है।
पिछली तिमाही में चीन की विकास दर 4.5 फीसदी रही थी, लेकिन इस बार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने गेम-चेंजर की भूमिका निभाई है। चीनी कारों और उनके अंतरराष्ट्रीय निर्यात ने जीडीपी को बूस्ट करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। जहाँ दुनिया भर में रियल एस्टेट निवेश में मंदी है, वहीं चीन अब अपनी अर्थव्यवस्था को हाई-टेक इंडस्ट्री और इनोवेशन की ओर मोड़ रहा है। चीन का लक्ष्य अब रियल एस्टेट के संकट और घटती आबादी के असर को 'न्यू-जेनरेशन' मैन्युफैक्चरिंग से कम करना है।
अच्छी विकास दर के बावजूद बीजिंग की राह आसान नहीं है। पिछले एक महीने से मध्य-पूर्व (ईरान-इजरायल संघर्ष) में जारी युद्ध ने चीन के सामने ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। खाड़ी देशों से होने वाली तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने से चीन की औद्योगिक लागत बढ़ रही है। वैश्विक बाजारों में मंदी की आशंका और अंतरराष्ट्रीय दबाव ने चीनी सप्लाई चेन पर बोझ बढ़ा दिया है।
चीनी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी बनी हुई है। ट्रंप प्रशासन की सख्त व्यापार नीतियों के चलते चीन को फिलहाल 10% अतिरिक्त टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। 'जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स' के आंकड़ों के अनुसार, चीन के एक्सपोर्ट (निर्यात) की ग्रोथ तेजी से घटकर मात्र 2.5% रह गई है, जो अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक है। जनवरी-फरवरी में यह आंकड़ा 20 फीसदी से ऊपर था।
ताजा आंकड़ों की एक खास बात चीन के आयात (Import) में हुई 28 फीसदी की भारी बढ़ोत्तरी है। विशेषज्ञ इसे दो नजरिए से देख रहे हैं— पहला, चीन अपनी हाई-टेक इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल का भंडारण कर रहा है, और दूसरा, घरेलू स्तर पर खपत बढ़ाने के लिए निवेश के वादे पर काम शुरू हो चुका है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।