चितरंगी क्षेत्र के कुलकवार और बगदरा गांवों के लोग आज भी बेलहवा नदी में पुल के अभाव में जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं। बरसात में ग्रामीणों ने खुद लकड़ी और बांस से पुल बनाकर रास्ता चालू किया, विकास के सरकारी दावे हुए बेनकाब।

चितरंगी क्षेत्र के लोग आज भी विकास से कोसों दूर, नहीं बन सका नदी में पुल
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
चितरंगी विकास खण्ड आज भी विकास के लिए मोहताज है। आज भी लोग अंधेरे में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही बरसात के समय नदी नालो में पुल न होने से लोगो का आवागमन ठप्प हो जाता है। लोग घरों में कैद होकर रह जाते है, ऐसे में यदि कोई घर में बीमार पड़ जाय तो फिर उसकी जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती है जब थोड़ी सी बारिस में नदी-नाले उफान पर आ जाते है। क्षेत्र के गांवों में बिजली की समस्या तो 24 घंटे बनी रहती है। रात में कभी-कभी ही बिजली नसीब होती है ऐसे में बरसात के दिन यहां गिन-गिन कर लोग काटने विवस हो जाते है। सर्वाधिक परेशानी तो नदी-नालों में पुलिया न होने से हो रही है। बारिस में नदी-नाले उफान पर होने से मार्ग बंद हो जाता है। यहां ग्रामीणों ने बरसात में रास्ता चालू रखने कुलकवार एवं बगदरा के बीच बेलहवा नदी में पार करने पेड़ों के सहारे बांस का पुल खुद बना लिया ताकि वो इस पार से उस पार आ जा सके।
विकास के दावे खोखले
ऐसा नहीं है कि चितरंगी क्षेत्र का शासन-प्रशासन में महत्व नहीं है इसी क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री होने के बाद भी चितरंगी विकासखडं विकास से अभी भी काफी दूर है। गौरतलब हो कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार जहां हर क्षेत्र के विकास के दावे करती है, वहीं चितरंगी के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को जाकर के देखा जा सकता है सीधा ऐसे दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल
बेलहवा नदी मे आने जाने का रास्ता न होने के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए कोरावाल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर बैस द्वारा कुलकवार एवं बगदरा के बीच बेलहवा नदी मे गाँव के लोगों के साथ मिल कर देसी जुगाड़ से लकड़ी का पुल बनवाया और मुसीबत में किसी तरह रास्ता चालू कर आम जन को राहत दी। ताकि बरसात मे कोई भी परेशानी न हो। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंत्री, विधायक, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार ,सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सब है लेकिन इन जनप्रतिनिधि और प्रशासन सब इस नदी पर एक छोटा सा पुल नहीं बनवा सके। यदि कुलकवार एवं बगदरा के बीच इस नदी पर पुल का निर्माण हो जाय तो लोग बरसात के मौसम मे अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह