चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट में ददुआ-ठोकिया मर गए लेकिन अब यहां सरकारी डाकू सक्रिय हैं। यहां का अधिकारी- कर्मचारी निरंकुश हो गया है। उसने चित्रकूट को चारागाह और लावारिस समझ रखा है लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि मैं हूं और मैं अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटूंगा। चित्रकूट में आम जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दूंगा और न ही भ्रष्टाचारियों को सरकारी पैसे का बंदरबांट करने दूंगा। मेरे क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारी बर्दाश्त नहीं हो होगा। यह बात चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रभारी कार्यपालन यंत्री पंकज खड़ारी से कही। दरअसल विधायक श्री गहरवार चित्रकूट क्षेत्र का प्रभार एसडीओ अश्वनी निगम को दिए जाने से नाराज थे। उनका आरोप था कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते जिस एसडीओ को पहले हटाया गया, उसको किस आधार पर प्रभार दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्ट एसडीओ को उनके क्षेत्र से हटाया नहीं जाता तब तक वे कार्यालय से नहीं हटेंगे और यहीं धरना देंगे, इसके बाद कार्यपालन यंत्री ने एसडीओ अश्वनी निगम को चित्रकूट के प्रभार से हटा दिया।
कागज में ही बना दी थीं 4 सड़कें
विधायक श्री गहरवार ने एसडीओ अश्वनी निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों के लिए आए बजट को देखते हुए अश्वनी निगम ने वरिष्ठ अधिकारियों व ठेकेदारों से साठगांठ कर चित्रकूट का प्रभार लिया था। जबकि पूर्व में इन पर इसी चित्रकूट क्षेत्र की 4 सड़कों को कागज में बना देने का गंभीर आरोप लग चुका है और उसकी जांच भी हुई है। ऐसे भ्रष्ट एसडीओ को चित्रकूट में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
किस इंतजार में हो, विधायक जी मर जाएं या 5 साल पूरे हो जाएं, शर्म है कि नहीं!
पहाड़ीखेरा से मझगवां के बीच लगभग 33 किलोमीटर की सड़क भूमिपूजन के दो साल बाद भी दो किलोमीटर भी न बन पाने से नाराज चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कार्यपालन यंत्री पंकज खड़ारी से संविदाकार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग करते हुए कहा कि हर सप्ताह सड़क निर्माण के प्रगति की समीक्षा की जाए, निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्ता पूर्ण हो, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। यदि संविदाकार एक सप्ताह के अंदर काम में आपेक्षित प्रगति नहीं लाता तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर विभागीय अमले व संविदाकार द्वारा अपनाए जा रहे रवैये पर सख्त एतराज जताते हुए कहा कि क्या आप लोग यह चाहते हो कि विधायक जी मर जाएं या उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाए तब भी सड़क न बने... शर्म है कि नहीं।
पुलिया निर्माण में डस्ट का हो रहा उपयोग
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक श्री गहरवार ने कहा कि मैं इस निर्माणाधीन सड़क का अब तक लगभग 5 बार निरीक्षण कर चुका हूं और इसमें गुणवत्ता विहीन हो रहे काम की शिकायत भी किया हूं लेकिन आज तक ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से नीचे तक सारा विभागीय अमला भ्रष्ट है। पुलिया निर्माण में तो डस्ट का उपयोग किए जाने का मामला एसडीओ के सामने भी आ चुका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।