सतना में पीबीआई विसंगतियों के विरोध में 270 सीएचओ सामूहिक अवकाश पर रहे। कलेक्ट्रेट घेराव कर ज्ञापन सौंपा। लंबित भुगतान और अव्यावहारिक लक्ष्यों को लेकर आंदोलन तेज होने की चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि (पीबीआई) सूचकांकों में सुधार न होने के विरोध में गुरुवार को जिले के दो सैकड़ा से अधिक सामुदाईक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आॅल इंडिया एसोसिएशन आॅफ कम्युनिटी हेल्थ आॅफीसरों के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमे पीबीई सूचकांक में सुधार लाने की बात कही गई। ज्ञापन देने वाले कर्मियों ने बताया कि पूरी प्रदेश में पीबीआई में विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अनिश्चितकाल के लिए आॅनलाइन कार्य बंद कर दिया गया है। गुरुवार को जिले के 270 सीएचओ एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर भी रहे, यहां तक कि मांगे पूरी न होने पर कर्मियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सीएचओ ने बताया कि जिले के समस्त सीएचओ का साल भर से 4 करोड़ से अधिक का कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी लंबित है।
लक्ष्य अधिक, नहीं मिल पाएगा गुणवत्ता पूर्ण कार्य
सीएचओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के मानदेय का 37 फीसदी भाग कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है। कुछ मापदंड सूचकांकों को मासिक लक्ष्य के रूप में परिलक्षित कर दिया गया है। जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ण कर पाना असंभव है। नए कार्य आधारित सूचकांक के चलते अगर 50 फीसदी लक्ष्य भी पूर्ण होता है तो प्रोत्साहन राशि न के बराबर प्राप्त होती है। कम्युनिटी हेल्थ आफीसरों ने बताया कि एनसीडी मापदंडों का राष्ट्रीय लक्ष्य 37 फीसदी किया गया है जबकि समय पर यह पूर्ण नहीं हो पाता क्योंकि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मासिक ओपीडी का लक्ष्य 5 हजार की जनसंख्या पर 400 निर्धारित है। ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग के लक्ष्य को पोर्टल पर दर्शाना संभव नहीं है।
हितग्राही ही उपलब्ध नहीं होते
कुछ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अन्तर्गत हितग्राही ही उपलब्ध नहीं होते जिसके चलते प्रतिमाह मिलने वाली कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि में नुकसान हो रहा है। इसी प्रकार हर माह एक गर्भवती गंभीर एनीमिक का लक्ष्य स्क्रीनिंग के लिए रखा गया है जो कि असंभव है। टीबी कार्यक्रम के अन्तर्गत ओपीडी का 3 फीसदी लक्ष्य स्पुटम कलेक्शन के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि जनसंख्या का औसत अधिक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।