चुनाव आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू किया है। जानें घर-घर सत्यापन की तारीखें, Enumeration Form भरने का प्रॉसेस, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची और 7 फरवरी 2026 तक अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होने का पूरा शेड्यूल।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
चुनाव आयोग ने आज से देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस अभियान का मकसद है, वोटर लिस्ट को और ज्यादा सटीक, साफ और अपडेट करना ताकि आने वाले चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या डुप्लिकेशन न रहे. इस दूसरे चरण के तहत एन्यूमरेशन यानी घर-घर जाकर सत्यापन का काम आज से शुरू हो गया है और यह 4 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद 9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट यानी प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी. जो भी नागरिक अपने नाम, पते या किसी जानकारी में सुधार कराना चाहते हैं, वे 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक क्लेम और ऑब्जेक्शन दाखिल कर सकेंगे.
इन सभी दावों और आपत्तियों की जांच और सुनवाई 31 जनवरी 2026 तक पूरी की जाएगी. इसके बाद 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) प्रकाशित कर दी जाएगी. लेकिन इन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर इसका पूरा प्रॉसेस क्या है, कौन से जरूरी कागजात लगेंगे, फॉर्म को कैसे भरना है…चलिए यहां समझते हैं.
SIR एक गहराई से किया जाने वाला, नागरिक केंद्रित अभियान है, जिसमें बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाताओं की जानकारी की जांच और पुष्टि करने के लिए हर घर का तीन बार दौरा करेंगे, ताकि वोटर लिस्ट में दर्ज हर नाम और विवरण बिल्कुल सही हो. इस दौरान बीएलओ लोगों को Enumeration Form देगा. इस पर सबसे ऊपर बीएलओ का नाम और उसका टेलीफोन नंबर लिखा होगा. इसके बाद आपको फॉर्म में अपनी डेट ऑफ बर्थ, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पिता/ गार्जियन का Epic No जैसी सारी डिटेल्स भरनी है.
इसके बाद फॉर्म में नीचे की तरफ दिए गए दो जरूरी कॉलम को बहुत ध्यान से भरना है. गुजरात के इलाकों में 2002 और उत्तर प्रदेश के इलाकों में 2003/2002 की वोटर लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपको उसमें इलेक्टोरल नेम, Epic No जैसी सारी डिटेल्स भरनी होगी. अगर पुरानी वोटर लिस्ट में आपके माता-पिता या रिश्तेदार का नाम है तो उनकी जानकारी भी भरनी पड़ेगी. इसके बाद नीचे की तरफ साइन करना है.
अगर आपने नाम सही तरीके से नहीं भरा तो इसके बाद जो अंतरिम वोटर लिस्ट के नाम जारी किए जाएंगे, हो सकता है उसमें आपका नाम नहीं हो. इसके बाद अगर आपके इलाके का बीएलओ कॉल करता है, नोटिस भेजता है तो आपको नीचे लिखे गए ये दस्तावेज तैयार रखने हैं और इनमें से कोई एक दस्तावेज उसे दिखाने हैं या देने हैं.
अगर बीएलओ आपके पास तक पहुंचता ही नहीं है और आपको Enumeration Form ही न मिले तो क्या करें. इसके लिए इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर आप देख सकते हैं और बीएलओ से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।