दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।

दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (AIM Congress 2026) के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों और उद्योगपतियों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ बैठकें कीं। ताज दुबई में आयोजित इन वन-टू-वन बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ केयर, एजुकेशन टूरिज्म, टेक्नोलॉजी और एनर्जी सेक्टर के दिग्गजों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन सभी क्षेत्रों में मध्य प्रदेश के भीतर व्यापक निवेश और विकास की असीम संभावनाओं को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने विदेशी निवेशकों और वैश्विक उद्योगपतियों को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित भी किया, जिससे प्रदेश में विदेशी निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई प्रवास के दौरान 'न्यूमर्क कॉर्पोरेशन लिमिटेड' के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन से एक अहम उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान दोनों के बीच बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर), स्वास्थ्य सेवा, उन्नत तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कंज्यूमर-ओरिएंटेड सेक्टर में लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट और इक्विटी पार्टिसिपेशन को लेकर सहमति की रूपरेखा तैयार हुई। सीईओ बालाचंद्रन ने आश्वासन दिया कि उनकी कंपनी राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा), रिसोर्स एफिशिएंसी और कमर्शियल रूप से व्यावहारिक सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश करेगी।

दुबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 'शराफ ग्रुप' के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्याम कपूर के साथ हुई मुलाकात बेहद सफल रही। इस बैठक में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मध्य प्रदेश में एक आधुनिक रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आया। इस परियोजना के तहत लगभग 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 250 से 450 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का प्रस्ताव मिला है। इस मेगा प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से प्रदेश के लगभग 300 से 600 युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के नए और बेहतरीन अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
राज्य में अंतरराष्ट्रीय आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने वीज़ा आवेदन सेवाओं के विस्तार पर भी सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'वीएफएस ग्लोबल' के प्रतिनिधियों को भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में वीजा आवेदन सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि क्षेत्रीय पहुंच को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए उद्योग-उन्मुख यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी सहमति बनी। वीएफएस ग्लोबल व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं की कार्यक्षमता को निखारने में मदद करेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार पाने में मदद मिलेगी।
Automated test and verification campaign for newly discovered comment sites. <a href="https://test.com/" rel="dofollow" target="_blank">test.com</a> John Smith 607600

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।