सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
तालियों की गूंज, नई गाड़ियों को लेकर परिवहन कारोबारियों का उत्साह और महिंद्रा पर वर्षों से कायम भरोसे की झलक के बीच सोमवार की शाम ओम रिसॉर्ट में आयोजित महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके - प्रॉफिट का रॉकेट की भव्य लॉन्चिंग का माहौल कुछ ऐसा ही रहा। स्टार ग्रुप महिन्द्रा ट्रक एण्ड बस के इस आयोजन में आधुनिक तकनीक से लैस ट्रकों की खूबियां सामने आईं तो कारोबारियों ने खरीदारी में भी दिलचस्पी दिखाई। आतिशबाजी के बीच महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का ब्लेजो आई ट्रक समारोह पूर्वक लांच किया गया। इस दौरान आयोजन में उपस्थित ग्राहकों को गाड़ियों की चाबी सौंपी गई। उद्घाटन समारोह के बाद ग्राहकों द्वारा ट्रक की विशेषता को जाना गया। कई ग्राहकों ने ट्रक के अंदर ड्राइविंग सीट पर बैठकर टेस्ट ड्राइव ली। समारोह में अलग-अलग शहर के ग्राहकों की ओर से कई ट्रक खरीदने की जानकारी सामने आई, वहीं ग्राहकों को गाड़ियों की चाबियां सौंपे जाने पर आयोजन स्थल तालियों से गूंज उठा।
समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर स्टार आॅटोमोबाइल्स के डायरेक्टर रेवत सिंह, महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबीडी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष अवस्थी, महिंद्रा के जेडएसएम आनंद पाटिल, जेडसीसीएम आनंद गोविलकर, एबीएम आशुतोष दुबे, एसीसीएम सागर नंदावर और एसएम भीम कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में परिवहन कारोबारी और शहरवासी मौजूद रहे।
जीके ट्रांसपोर्ट ने खरीदे 10 ट्रक, सतना के ग्राहकों ने भी जताया भरोसा
खरीदारी के मामले में जीके ट्रांसपोर्ट के अरुण कुमार सिंह सबसे आगे रहे। उन्होंने एक साथ 10 ट्रक खरीदे। सतना के राजकुमार शुक्ला और अम्बिका शुक्ला ने सात ट्रक लिए। वहीं, जतिन बिरमानी ने पांच और दिव्यांश सिंह ने दो ट्रकों की खरीदारी की। प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण प्रताप सिंह, रमन सिंह, गौरव केवट, संजय सिंह और शैलेष पाठक ने एक-एक ट्रक खरीदा। नई गाड़ियों की चाबियां सौंपे जाने का क्षण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। इस दौरान तकरीबन 200 ग्राहकों ने महिंद्रा पर भरोसा जताते हुए अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ग्राहकों ने कहा कि वे पहले भी कंपनी के वाहनों का उपयोग करते रहे हैं और उनका विश्वास आज भी कायम है। कार्यक्रम में रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा एवं पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक एवं कारोबारी मौजूद रहे।
खूबियां सामने आईं तो खरीदारी के लिए बढ़े हाथ
महिंद्रा के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने ब्लेजो आई-टीआरके की तकनीकी विशेषताओं, ईंधन दक्षता, चालक की सुविधा और स्मार्ट कनेक्टिविटी की जानकारी दी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीक और सड़क व भार के अनुरूप ड्राइविंग मोड चुनने वाली व्यवस्था ने खास ध्यान खींचा। कंपनी के अनुसार, आई-फ्यूलस्मार्ट तकनीक से ईंधन दक्षता में 10 प्रतिशत तक सुधार संभव है। वहीं, आईमैक्स 2.0 के माध्यम से वाहन की निगरानी और चुनिंदा सुविधाओं का दूर से संचालन किया जा सकता है।
महिंद्रा से है भरोसे का 50 साल का रिश्ता
स्टार ग्रुप के डायरेक्टर रेवत सिंह ने कहा कि स्टार ग्रुप और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की यात्रा बहुत लम्बी है। ग्राहकों के विश्वास से ही आज 50 साल पूरे हुए हैं। 2010 में जबलपुर से शुरू हुए महिन्द्रा ट्रक एंड बस सेवा में आज नए बदलाव आ गए हैं। अब एडवांस टेक्नालॉजी एवं एआई फीचर्स से लैश गाड़ियां उपलब्ध हो रहीं हैं। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा पर ग्राहकों का भरोसा आज भी
कायम है।
तकनीक के साथ कारोबार की जरूरतों पर जोर
ब्लेजो आई-टीआरके श्रृंखला में 7.2 लीटर का छह सिलेंडर वाला टर्बो डीजल एमपावर इंजन दिया गया है, जो 320 हॉर्सपावर की शक्ति और 1100 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करता है। एयर सीट, स्लीपर बेड और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं चालक की सहूलियत को ध्यान में रखकर दी गई हैं। श्रृंखला में 35, 44, 48 और 55 जैसे विभिन्न भार क्षमता वाले विकल्प उपलब्ध हैं। स्टार आॅटोमोबाइल्स के इस लॉन्चिंग समारोह ने सतना के व्यावसायिक वाहन बाजार में नई हलचल दर्ज कराई। दमदार प्रदर्शन, तकनीक और परिवहन कारोबार की जरूरतों पर केंद्रित नई श्रृंखला के साथ कार्यक्रम का समापन ग्राहकों के उत्साह और नई गाड़ियों की चाबियां सौंपने के यादगार पलों के बीच हुआ।

भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह