भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।

भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के टी.टी. नगर स्थित कमला नेहरू सांदीपनि शासकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 'मास्टर ट्रेनर' की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को सफलता के अनमोल टिप्स दिए और कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असल कुंजी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों, सांदीपनि विद्यालयों के विस्तार और भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवाद के दौरान कहा कि देश का अमृतकाल चल रहा है और आज के युवा देश की अमृत पीढ़ी व नवनिर्माता हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा वर्ग की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि वे भी साधारण सरकारी स्कूल में पढ़े हैं और आज शिक्षा व ज्ञान के बल पर ही भारत को विश्व में सम्मान मिल रहा है। उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल आर्थिक संपन्नता से देश नहीं बनता, बल्कि जीवन मूल्य और संस्कार देश को आगे बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित सांदीपनि विद्यालयों की सराहना करते हुए बताया कि कमला नेहरू स्कूल की 58 छात्राओं का मेरिट में आना अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज निजी विद्यालयों के छात्र भी इन सरकारी संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए लालायित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पहले चरण में स्कूल शिक्षा विभाग के 274 और जनजातीय कार्य विभाग के 94 सांदीपनि विद्यालय सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जबकि दूसरे चरण में स्कूल शिक्षा के 200 और जनजातीय कार्य विभाग के 205 नए सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।
विद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बाल कैबिनेट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया, जिसमें छात्राएं स्पोर्ट्स मिनिस्टर, कल्चरल मिनिस्टर और डिसीप्लिन मिनिस्टर जैसे दायित्व निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के कई तीखे और रोचक सवालों के बेबाक जवाब दिए:
चैट-जीपीटी और एआई टूल्स पर:
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नए विषयों और भाषणों की सामग्री के लिए एआई टूल्स का उपयोग करते हैं, लेकिन एआई अंतिम विकल्प नहीं है। तकनीक का उपयोग करें, पर अपना दिमाग लगाएं और आंकड़ों को क्रॉस-चेक जरूर करें।
सोशल मीडिया और प्रेरणा:
उन्होंने बताया कि वर्तमान जरूरतों के चलते उन्हें भी इंस्टाग्राम चलाना पड़ता है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं।
निरंतर अध्ययन और अनुशासन:
अपनी पढ़ाई और प्रशासनिक पदों के सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में जिज्ञासा शांत करने के लिए अध्ययन का दौर हमेशा जारी रहना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास में रहने के बाद भी वे नियमित स्वाध्याय करते हैं, डायरी लिखते हैं और कार्यों की सूची बनाते हैं।
प्रदेशभर से आए शिक्षकों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रणाली शिक्षान्मुखी होने के साथ रोजगारोन्मुखी भी होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों को उन्नत खेती, राजनीति, सेना और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दें। अंत में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प दिलाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।