संविदा नीति 2023 के पूर्ण लाभ, संविलयन, निष्कासित कर्मियों की वापसी, एनपीएस व बीमा लाभ, वेतन विसंगति सुधार सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के 32 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर भोपाल में एनएचएम कार्यालय का घेराव किया। सतना-मैहर से 500 से अधिक कर्मियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संविदा नीति 2023 का पूर्ण लाभ न मिलने, विभाग में सभी संविदा कर्मचारियों को संविलयन कर नियमित करने, निष्कासित एवं सपोर्ट स्टॉफ की एनएचएम में वापसी, एनपीएस एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, ई.एल. एवं मेडिकल का लाभ देने, वेतन विसंगति का निर्धारण में संशोधन करने समेत विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर 3 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा सतना-मैहर के 500 से अधिक कर्मियों ने भोपाल पहुंचकर आंदोलन में भी हिस्सा लिया। आंदोलन के लिए राजधानी पहुंचे कर्मियों ने भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय का घेराव भी किया। जिले में भी सामूहिक अवकाश का असर दिखा। सतना-मैहर जिले के एनएचएम के 850 संविदा स्वास्थ्य कर्मी कई स्वास्थ्य संस्थाओं से अनुपस्थित रहे। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आउटसोर्स कर्मियों द्वारा चिकित्सकीय एवं प्रबंधकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मियों ने मंगलवार को काम तो किया लेकिन अटेंडेंस नहीं लगाई। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार 17 सितम्बर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम किया जाना है जिसकी तैयारियों के लिए सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी द्वारा काम पर आने कि अपील की गई थी।
नहीं पूरी हुई मांग तो अब होगी हड़ताल
बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय सामूहिक अवकाश में रहकर विरोध प्रदर्शन किया एवं एनएचएम कार्यालय के बाहर आंदोलन किया। संविदा नीति 2023 अनुसार की सभी कंडिकाओं को पूर्ण रूप से कर्मचारियों पर लागू नहीं किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
इसमें प्रदेश एनएचएच के अंतर्गत कार्यरत लगभग 32000 संविदा कर्मियों ने एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर एनएचएम कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। आंदोलन में संघ द्वारा स्पष्ट चेतावानी दी गई है कि अगर कर्मचारियों की न्याय उचित मांग एक माह में पूर्ण नहीं होती तो प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएंगे। हड़ताल से होने वाली किसी प्रकार की अप्रिय घटना की समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।