सतना के कुदरी कला गांव में 17 वर्षीय अजय कोल पर मगरमच्छ ने हमला किया। 20 मिनट तक संघर्ष कर उसने खुद को बचाया। गंभीर रूप से घायल अजय का अस्पताल में इलाज जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
‘अगर हिम्मत टूट जाती, तो शायद मैं आज जिंदा नहीं होता’ यह कहना है अस्पताल में इलाजरत 17 साल के अजय कोल का। जिसने मगरमच्छ के जबड़े में फंसने के बाद भी हार नहीं मानी। गुरुवार की सुबह अमरपाटन वनपरिक्षेत्र के कुदरी कला गांव में हुए इस हमले में अजय ने करीब 20 मिनट तक मौत से सीधा मुकाबला किया और आखिरकार खुद को छुड़ा लिया।
जानकारी के मुताबिक रामनगर क्षेत्र के कुदरी खुर्द गांव निवासी अजय कोल रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे बकरियां चराने जंगल की ओर गया था। आसपास के जंगल और जलाशय उसके लिए नए नहीं थे। बकरियां पानी पीने के लिए पास के जलाशय में पहुंचीं तो अजय भी उनके पास जाकर खड़ा हो गया। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पानी के भीतर एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा है। जैसे ही वह कुछ देर के लिए किनारे पर रुका, अचानक पानी में हलचल हुई और पलक झपकते ही मगरमच्छ ने उसके दाएं पैर की पिंडली को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया।
गिरा लेकिन नहीं टूटा हौसला
अचानक हुए हमले से अजय जमीन पर गिर पड़ा। दर्द और डर दोनों एक साथ हावी थे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। मगरमच्छ उसे पानी की ओर खींचने की कोशिश कर रहा था, और अजय पूरी ताकत से खुद को बाहर की ओर खींच रहा था। इस दौरान उसने आसपास पड़े पत्थर, लकड़ियां और मिट्टी के ढेले उठाकर मगरमच्छ पर लगातार वार करना शुरू कर दिया। वह बिना रुके करीब 20 मिनट तक संघर्ष करता रहा। अजय ने बताया कि उसने अपना हाथ भी मगरमच्छ के मुंह की ओर बढ़ाकर किसी तरह पकड़ ढीली करने की कोशिश की। आखिरकार उसके लगातार वार और जोर लगाने से मगरमच्छ की पकड़ कमजोर हुई और उसने पैर छोड़ दिया।
शोर मचाया, मदद को दौड़े लोग
जैसे ही अजय का पैर छूटा, वह दर्द से कराहते हुए आगे भागा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास बकरियां चरा रहे अन्य चरवाहे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजय को गंभीर हालत में देखा और बिना समय गंवाए उसे उठाकर सीधे रामनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अजय के पैर में गहरे जख्म हैं। मगरमच्छ के जबड़ों के कारण मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और संक्रमण से बचाने के लिए विशेष उपचार दिया जा रहा है।
पहले भी दिख चुके हैं मगर
घटना के बाद कुदरी कला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बाणसागर जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी पहले से है। कई बार उन्हें पानी के किनारे देखा गया है लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। स्थानीय निवासी संतराम कोल का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मगरमच्छ ने हमला किया हो, लेकिन इस बार मामला बेहद खतरनाक था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।