बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब एक तीव्र चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) में तब्दील हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात तेजी से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है और 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों के लिए चिंता की बात यह है कि महज एक सप्ताह के भीतर बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 26 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ पैदा हुआ था, जिसने 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी थी। 'अर्नब' के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। अभी देश के कई राज्य इस तूफान के प्रभाव से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि नया तूफान 'मुरासु' दस्तक देने जा रहा है।
ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य प्रशासन चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान का आकलन और राहत कार्य कर ही रहा था कि अब चक्रवात 'मुरासु' के कारण एक बार फिर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। संभावित आपदा और जान-माल के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने निचले और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों को तत्काल प्रभाव से खाली कराने के निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी और पूर्वी राज्यों के लिए आगामी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है:
2 नवंबर का मौसम:
आंध्र प्रदेश: आंधी और अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
रायलसीमा: भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
अन्य राज्य: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
3 नवंबर का मौसम (लैंडफॉल का दिन):
आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा: चक्रवात के तट से टकराने के दौरान 100 किमी/घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं और भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
अन्य राज्य: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
I.N.D.I.A. ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली के विरोध में भाजपा ने 1 नवंबर 2026 को देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। जेपी नड्डा और नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह