1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान 1 नवंबर 2026 को विपक्षी गठजोड़ 'INDIA' ब्लॉक की शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बना। चुनाव आयोग की निष्पक्षता, फर्जी वोटिंग और लोकतंत्र की रक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली में देशभर से लाखों की संख्या में विपक्षी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद और नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत विपक्ष के सभी प्रमुख घटकों ने एक मंच पर आकर सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला।

12:01 PM: गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क से सैकड़ों कांग्रेस और विपक्षी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिल्ली रामलीला मैदान की ओर रवाना हुए।
12:11 PM: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटों की हेराफेरी से सत्ता में बने रहने वालों का जाना अब तय हो चुका है। सरकार विपक्षी नेताओं पर छापेमारी करवाकर अपनी घबराहट छुपा रही है।
12:19 PM: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि जब संवैधानिक संस्थाओं से जनता का भरोसा उठने लगता है, तो सड़कों पर उतरकर अपना मौलिक अधिकार मांगना ही लोकतंत्र का एकमात्र रास्ता बचता है।
01:00 PM - 01:43 PM: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले समेत सभी शीर्ष नेताओं का काफिला मिंटो रोड से रामलीला मैदान के लिए निकला।
02:33 PM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दिल्ली के इतिहास में ऐसी जनसैलाब वाली रैली पहले कभी नहीं देखी गई। यह अभूतपूर्व जनसमर्थन संकेत देता है कि वर्तमान सरकार के जाने के दिन अब करीब हैं।
02:44 PM: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता का चुनाव आयोग से भरोसा उठ चुका है। किसी को भी मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटाकर देश का भविष्य तय करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
02:50 PM - 02:56 PM: कांग्रेस नेता सचिन पायलट और कुमारी शैलजा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश तानाशाही और वोटों की चोरी के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
03:32 PM: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी मंच पर पहुंचे, जहाँ लाखों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।
03:36 PM - 03:52 PM: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, "हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले हैं। मोदी और शाह अपने चहेते अधिकारियों के जरिए जनता के वोट छीनने का काम कर रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी है।"
03:48 PM: राजद नेता तेजस्वी यादव ने महाभारत का संदर्भ देते हुए कहा कि सबको पता है कि इस सरकार में 'शकुनि' कौन है। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए देश के लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया।
04:10 PM: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट जानबूझकर काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं जीते जा रहे हैं। जिन्होंने राम जी का धनुष और चढ़ावा चुराया है, जनता उनकी विदाई तय करेगी।
04:13 PM: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल एसआईआर का सबसे बड़ा शिकार बना है। हम चुप बैठने के बजाय संघर्ष करेंगे। उन्होंने 'सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी' का नारा देते हुए युवाओं (Gen-Z) से आगे आने की अपील की।
04:15 PM: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमने देश के लिए खून दिया है और संविधान की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे।
04:17 PM: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रामलीला मैदान का यह जनसैलाब देश में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।
04:23 PM: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली के अंतिम चरण में हुंकार भरते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और कानून के दायरे में उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद देश की सत्ता पर बैठे प्रमुख लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात 'मुरासु' में बदला। 3 नवंबर को 120 किमी/घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी।
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की विशाल महारैली का आयोजन हुआ। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
I.N.D.I.A. ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली के विरोध में भाजपा ने 1 नवंबर 2026 को देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाला। जेपी नड्डा और नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में, जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे दो दोस्तों की जान चली गई। मृतकों में से एक, विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह का भतीजा था और पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश का बेटा था।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक द्वारा एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर से 20 से अधिक विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह सौगात दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुए इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल के वोटों की चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। जानें एसआईआर (SIR) और राहुल गांधी पर पात्रा के बड़े दावे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह