डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राजधानी से आए डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन द्वारा दूसरे दिन शनिवार को भी जिले की पीएचसी, सीएचसी एवं सीएमएचओ कार्यालय का भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान ड्रग स्टोरों में कई अनियमितताएं मिली जिन्हें देख नाराजगी जताई गई। तत्काल स्टोर इंचार्ज को अनुपयोगी दवाईयों को सब सेंटरों में भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि ओआईसी श्री जैन द्वारा आउटसोर्स सर्विस का भी आंकलन किया गया। दो दिन के भ्रमण के बाद श्री जैन राजधानी निकल गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह साढे 9 बजे ओआईसी इंचार्ज श्री जैन कोठी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक और ब्लाक की टीम नदारद थी। अस्पताल में केवल आयुर्वेदिक डाक्टर ही मौजूद थे जिनके द्वारा उपचार किया जा रहा था। समय पर अस्पताल में उपस्थित न होने वाले चिकित्सकों पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद में अधिकारी द्वारा लेवर ओटी, स्टोर और वार्डो का भ्रमण किया गया। स्टोर में दवाईयों के रख-रखाव पर नाराजगी जताई। सीएचसी का भ्रमण करने के बाद श्री जैन धवारी पीएचसी पहुंचे जहां सारी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही थीं।
स्टोर की लाइट बंद, क्लर्क पर नाराजगी
सीएचसी-पीएचसी का भ्रमण करने के बाद श्री जैन सीएमएचओ कार्यालय स्थित दवा स्टोर पहुंचे, यहां भी अनुपयोगी दवाईयों का ढेर लगा पाया गया। स्टोर की लाइट बंद मिली, कई बार यहां की बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए कहा गया लेकिन यहां का स्टाफ टाल-मटोल करता रहा। बिजली के अभाव के कारण स्टोर में रखी दवाओं की जांच नहीं हो पाई। हालांकि अव्यवस्थित दवाईयों के रख-रखाव पर फटकार लगाई गई। स्टोर इंचार्ज को तत्काल फील्ड में भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि ये दवाईयां सब सेंटर व हेल्थ वेलनेस सेंटरों को भेजिए जहां इसकी आवश्यकता है। सूत्रों ने बताया कि स्टोर के क्लर्क को श्री जैन द्वारा फटकार लगाई गई।
आउटसोर्स सर्विस एवं हाउस कीपिंग के देखे रिकार्ड
जानकारी के अनुसार जिले के भ्रमण में आए अधिकारी द्वारा सभी संस्थाओं में लगी आउटसोर्स वर्कर और हाउस कीपिंग स्टाफ में लगे कर्मियों की फाइल जांची गई। उन्होंने यह जानकारी ली कि कहां कौन सी आउटसोर्स संस्था काम कर रही है? कितने कर्मी इनके अंडर में काम कर रहे हैं? कर्मियों को कितनी सैलरी आॅन रिकार्ड दी जा रही है? अधिकारी द्वारा परख ऐप में चेकलिस्ट के हिसाब से मॉनीटरिंग की गई, सर्विस के हिसाब से सुविधाओं को जांच कर मूल्यांकन दिया गया। भ्रमण के दौरान सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला एवं डीपीएम राकेश कर्स मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।