पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बुधनी और रायसेन में हुए 40 हजार टन गेहूँ घोटाले की EOW जांच की मांग की है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'गेहूँ घोटाले' को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र (बुधनी) और वर्तमान लोकसभा क्षेत्र (विदिशा/रायसेन) में हुए कथित 150 करोड़ रुपये के गेहूँ घोटाले की राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) से जांच कराने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह के पत्र के अनुसार, वर्ष 2017 से 2020 के बीच सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बकतारा, आमोन और जहानपुर के निजी गोदामों में करीब 66 हजार टन गेहूँ जमा कराया गया था। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त गोदाम मालिकों को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से इस गेहूँ को जानबूझकर 4-5 साल तक वहीं रखा रहने दिया गया, जिससे करीब 40 हजार टन गेहूँ पूरी तरह खराब हो गया और उसमें घुन लग गया।
आर्थिक हानि: दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि 35 करोड़ रुपये की लागत वाले गेहूँ की देखरेख और किराए पर शासन ने 150 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, फिर भी अनाज सड़ गया।
निजी हितों का आरोप: पत्र में आरोप लगाया गया है कि ये गोदाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों के हैं। उन्हें लाखों रुपये का किराया दिलाने के लिए अनाज का उठाव नहीं किया गया।
साजिश के तहत स्थानांतरण: जब गेहूँ पूरी तरह खराब हो गया, तो उसे चुपचाप बुधनी (सीहोर) से हटाकर रायसेन जिले की ओबेदुल्लागंज तहसील के नूूरगंज और दिवाटिया स्थित वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदामों में भेज दिया गया।
परिवहन घोटाला: खराब गेहूँ को शिफ्ट करने के लिए भी करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। सिंह ने इसमें अनिल चौहान नामक व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्गार "न खाऊँगा, न खाने दूँगा" के अनुरूप कड़ा निर्णय लें और घोटालेबाजों को जेल भेजें। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सड़े हुए गेहूँ के कारण आसपास के क्षेत्रों में भयंकर बदबू फैल रही है, जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।