दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है।

15 राउंड में तय होगी गवालियर-चंबल की सियासत
पुलिस-प्रशासन की थ्री-लेयर सुरक्षा में कैद ईवीएम
स्ट्रांग रूम पर सीसीटीव और सुरक्षा बलों का पहरा
जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी वोटों की गिनती
उपचुनाव दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बना
दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है। जहां दोनों नेताओं के साथ-साथ दोनों दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कल यानी सोमवार को पोस्टल मतपत्रों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसके लिए एक अलग टेबल की व्यवस्था की जाएगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। ईवीएम से मतों की गिनती के लिए 21 टेबलों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, गणना सहायक और एक माइक्रो आॅब्जर्वर मौजूद रहेगा। मतगणना 15 राउंड में संपन्न की जाएगी। यह चुनाव महज एक सीट का उपचुनाव नहीं है, बल्कि गवालियर-चंबल अंचल में सत्ता के भावी समीकरणों और राजनीतिक वर्चस्व की असली अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। पॉलीटेक्निक कॉलेज में होने वाली इस मतगणना पर न केवल दतिया, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों की निगाहें टिकी हुई हैं।
भाजपा की साख का सवाल
सत्ताधारी दल के लिए दतिया में जीत दर्ज करना अपने राजनीतिक दबदबे को कायम रखने के लिए बेहद जरूरी है। संगठन ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस इसे मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत वापसी और जनमत के रूप में देख रही है।
अविश्वास का माहौल और पहरेदारी
दतिया का यह नतीजा आने वाले समय में गवालियर-चंबल क्षेत्र के पूरे राजनीतिक शक्ति-संतुलन को प्रभावित करेगा। वहीं चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच खींचतान साफ नजर आ रही है।
थ्री-लेयर सुरक्षा का चक्रव्यूह
ईवीएम मशीनों को पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सीआईएसएफ, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। प्रशासनिक दावों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद राजनीतिक अविश्वास का आलम यह है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़कर दिन-रात पहरा दे रहे हैं। बाहर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर एक-एक सेकंड की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
दतिया उपचुनाव: में 71.4% वोटिंग, पिछली बार से 9% कम, 30 अगस्त का इंतजार
दतिया विधानसभा उपचुनाव: घर-घर दस्तक- बूथ का गणित... मतदाता का ‘मौन’ बढ़ा रहा दिग्गजों की धड़कन
दतिया उपचुनाव: भाजपा का 'जातीय चक्रव्यूह', हर समाज के लिए तय किए दिग्गज नेता

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेशभर से पहुंचे हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने आंबेडकर मैदान में विशाल धरना दिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलानी बायपास पर बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या को भले ही वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा हो, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो चुका है।अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार देखने में आया है जब महुआ और तेंदूपत्ता बीनने के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह