मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 3600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर 14 हजार से स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानें क्या है पूरा मामला और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर।

स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर 3600 इंटर्न ने बनाई काम से दूरी
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे लगभग 3,600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। इस आंदोलन के कारण प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गहरा प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है।
एमबीबीएस इंटर्न्स की सबसे प्रमुख मांग वर्तमान में मिलने वाले 14,337 रुपये के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किए जाने की है। इंटर्न्स का तर्क है कि वे अस्पतालों में दिन-रात 24-24 घंटे की कठिन और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हैं, लेकिन आज की मंहगाई और उनकी कड़ी मेहनत के मुकाबले यह राशि बेहद कम है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि यह लड़ाई केवल पैसों की नहीं, बल्कि उनके श्रम के सम्मान और उचित पारिश्रमिक की है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स का यह स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन 9 जुलाई 2026 से लगातार जारी था, जो अब कामबंद और अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल चुका है। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) सहित प्रदेश के सभी 13 शासकीय मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स ने बीते शनिवार से काम पूरी तरह बंद कर दिया है।
'वॉइस ऑफ इंटर्न्स, मध्य प्रदेश' के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से मुलाकात की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने स्टाइपेंड में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि का मौखिक आश्वासन दिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक महीने का समय मांगा। हालांकि, प्रतिनिधि डॉ. रितिक गुप्ता और डॉ. ऋतिक शर्मा का साफ कहना है कि जब तक शासन की ओर से लिखित और समयबद्ध आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक यह हड़ताल समाप्त नहीं होगी।
हड़ताल के कारण अस्पतालों की नियमित ओपीडी (OPD) और वार्ड सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, मरीजों की परेशानी को देखते हुए आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं फिलहाल जारी रखी गई हैं। इंटर्न्स के इस आंदोलन को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA) और प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (सीनियर डॉक्टरों का संगठन) का बड़ा समर्थन मिला है। जूडा ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे भी ओपीडी सेवाओं के पूर्ण बहिष्कार के रूप में हड़ताल में कूद सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।