जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने एवं जाम की जहां से निजात दिलाने जिला प्रशासन द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए लेकिन इन आदेशों को रद्दी की टोकरी में फेक दिया गया है। जिले की सबसे संवेदनशील जगह जिला अस्पताल परिसर को अतिक्रमण और अव्यवस्था से मुक्त रखने के लिए बनाई गई पार्किंग व्यवस्था पर अमल होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को अस्पताल परिसर के भीतर आधा दर्जन से अधिक 108 एम्बुलेंस खड़ी दिखाई दीं, जबकि प्रशासन ने इन्हें खाली समय में खोवा मंडी स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए थे। वहीं खोवा मंडी पार्किंग क्षेत्र में अन्य लोगों के चार पहिया वाहन खड़े नजर आए। उल्लेखनीय है कि अस्पताल क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हाल ही में एसडीएम सिटी, आरटीओ, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए थे। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुधारने की चुनौती अब भी बनी हुई है।
एम्बुलेंस पार्किंग क्षेत्र में चार पहिया वाहन खड़े दिखे
सोमवार को अस्पताल रोड के बाहर से हटाए गए अतिक्रमण की जगह पर फिर दुकाने सजी मिलीं वहीं सड़क के दोनों छोर पर अवैध रूप से दो पहिया वाहन भी खड़े दिखे जिसके चलते जाम की समस्या भी निर्मित हुई। अस्पताल परिसर के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा 108 एम्बुलेंस खड़ी नजर आईं। कुछ एम्बुलेंस अस्पताल के गेट के सामने, कुछ डायलिसिस यूनिट, नैदानिक केंद्र एवं ट्रामा यूनिट के सामने खड़ी थी। बताया जाता है कि ये अस्पताल को एलॉट की गई एम्बुलेंस हैं जिन्हें खोवा मंडी पार्किंग में खड़े रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कुछ वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें जिला समन्वयक की ओर से कोई औपचारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। खोवा मंडी स्थित एम्बुलेंस पार्किंग क्षेत्र में एक एम्बुलेंस खड़ीथी जबकि उस जगह पर अन्य चार पहिया वाहन खड़े दिखे। इस प्रकार अस्पताल परिसर में एम्बुलेंसों की मौजूदगी से यह सवाल उठने लगा है कि प्रशासनिक आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है।
8 एम्बुलेंसों को पार्किंग में खड़ा करने के थे निर्देश
जिला प्रशासन ने हाल ही में अस्पताल परिसर और अस्पताल रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से कई निर्णय लिए थे। इसके तहत एम्बुलेंसों को केवल मरीजों के पिक-अप और ड्रॉप के लिए अस्पताल परिसर में आने तथा शेष समय निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि यह व्यवस्था कुछ ही दिनों में पटरी से उतरती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, सतना और मैहर जिले में 60 से अधिक एम्बुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस वाहन संचालित हैं, जिनका संचालन आउटसोर्स एजेंसी जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। जिला अस्पताल से संबद्ध 8 एम्बुलेंसों को भी खोवा मंडी पार्किंग में खड़ा करने के निर्देश दिए गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।